प्रेमिका के परिजनों की धमकी से तंग आकर दंत चिकित्सक ने दी जान
आगरा के कमला नगर में एक दंत चिकित्सक ने प्रेम संबंधों को लेकर महिला मित्र के परिजनों द्वारा दी जा रही धमकियों से तंग आकर अपनी जान दे दी। 32 वर्षीय पीयूष सिंह ने शनिवार रात कथित तौर पर मौत का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पीयूष ने अपनी प्रेमिका के परिवार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
सूत्रों के अनुसार, पीयूष की दोस्ती तीन साल पहले स्नैपचैट पर गोरखपुर की एक युवती से हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों लखनऊ में मिलने लगे। युवती के परिजनों को जब इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने पीयूष पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती के परिजनों ने पीयूष की शादी कहीं और तय कर दी, जिसकी तारीख 25 नवंबर बताई जा रही है।
प्रेमिका के परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने पीयूष को शादी रोकने और मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की लगातार धमकियां दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090 पर पीयूष और उनके परिवार के खिलाफ कई बार झूठी शिकायतें भी कीं। इन शिकायतों के कारण पीयूष और उनके परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पीयूष के छोटे भाई आयुष सिंह ने बताया कि चार दिन पहले पीयूष अपने पिता के साथ थाने जाकर झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जता चुके थे। उन्हें इस बात का भी दुख था कि उनके कारण उनके वृद्ध पिता को भी परेशान होना पड़ रहा है।
भाई आयुष सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वह अपने भाई पीयूष के कमरे में गए तो उन्होंने उसे फर्श पर पड़ा देखा। पास में ही एक सीरिंज और इंजेक्शन की खाली शीशी पड़ी थी। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों की मदद से पीयूष को कमला नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। एसएन अस्पताल में डॉक्टरों ने पीयूष को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव को घर लाने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवती के परिजनों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
आगरा: सिर में सूजा घोंपा, 3KM पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा युवक
दहेज हत्या: पति सहित तीन दोषी करार, सात साल की जेल
पुष्पांजलि वेदांता में तीन दिन में 41 विला बुक, ग्राहकों को मिला सोने का सिक्का
धार्मिक आयोजन के बाद निकली परमप्रसाद की भव्य शोभायात्रा
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, छात्रों को मिली राहत
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लिंक न होने पर विवि की चेतावनी, आर्थिक दंड की चेतावनी
तीन गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए लूटेरा, एसपी के मामा के घर में घुसा
दहेज हत्या: पति सहित तीन ससुरालीजनों को सात साल की कैद और जुर्माना
