गोवा अग्निकांड के बाद नोएडा में हड़कंप, 2000 से ज्यादा क्लब-होटलों की सुरक्षा जांच शुरू
गोवा पणजी के एक क्लब में आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत के बाद गौतबुद्ध नगर के दो हजार से ज्यादा क्लब, होटल व रेस्त्रां संचालकों ने चिंता जताई है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। उन्होंने एक सप्ताह तक अभियान चलाकर एनओसी और अन्य मानकों की जांच करने पर जोर दिया है। गोवा जैसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
गौतबुद्ध बुद्ध नगर में आइटी कंपनी से औद्योगिक इकाईयां, शैक्षणिक संस्थान, विश्वविद्यालय आदि हैं। इनसे जुड़े लोग वीकेंड में पब, क्लब, रेस्तरां, होटल, माल आदि में जाते हैं। यहां पहुंचकर लोग देर रात तक खाने-पीने के अलावा संगीत आदि का भी आनंद लेते हैं, लेकिन गोवा की घटना ने अग्निशमन जैसे सुरक्षा मानकों पर सोचने को मजबूर कर दिया है। संचालकों ने घटना को लेकर संवेदना प्रकट की हैं और घटना को दुखद बताया है। किसी भी हाल में एनसीआर में ऐसी घटना न हो, इसके लिए फायर आडिट कराने पर जोर दिया है ताकि ऐसी घटना गौतबुद्ध नगर में न हो। इसके लिए संचालकों से स्वत ही सुरक्षा मानकों का पालन करने और सर्तकता बरतने पर जोर दिया है।
उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सभी क्लब, होटल, रेस्तरां, पब आदि परिसर का धरातलीय निरीक्षण कराया जायेगा। सभी की एनओसी और अग्निशमन सुरक्षा मानकों को लेकर जांच की जाएगी।
नोएडा प्राधिकरण का उद्यमियों को तोहफा, अदेयता प्रमाण-पत्र की बाध्यता खत्म
नोएडा: शराब के नशे में दोस्तों ने ही घोंटा दोस्त का गला, गाली-गलौज बनी हत्या की वजह
नोएडा: पुराने कार बाजार में ‘धमाके का व्यापार’, बिना ट्रांसफर बिक रहीं गाड़ियां, सुरक्षा पर बड़ा खतरा
नोएडा में दर्दनाक हादसा: मामा की कार से कुचलकर 2 साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
नोएडा के इस फेमस पार्क की टाइमिंग में होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नया प्लान
नोएडा फिल्म सिटी पर सस्पेंस! 6 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण, योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पर सवाल
नोएडा में शादी के मंडप में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘पागल है क्या…’
नोएडा में बिना सत्यापन रह रहे हजारों लोग, आतंकी घटनाओं का खतरा! पुलिस ने दी चेतावनी
