पटना जंक्शन पर हड़कंप: लड़खड़ाते हुए गिरे भाई-बहन, मुंह से निकल रहा था झाग, PMCH में भर्ती
पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर रविवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती लड़खड़ाते हुए गिर पड़े। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले एक युवक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने दोनों को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे बेहोश हो चुके थे।
उन्हें एंबुलेंस से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों की पहचान 24 वर्षीय दिनेश राय और उसकी बहन गोल्डी राय के रूप में हुई है, जो गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों कंकड़बाग में रहते हैं।
रेल पुलिस की मानें तो गांधी मैदान में जहर खाने के बाद दोनों वहां से रेलवे स्टेशन पहुंच गए। यहां आकर वे बेहोश हो गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने खुद जहर खाया या किसी ने उन्हें जहर दिया। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
पुलिस अब दोनों के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस उनके माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस पटना जंक्शन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देख रही है ताकि पता चल सके कि दोनों जहर खाने से पूर्व कहां और किन लोगों के संपर्क में थे।
तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी की खरी-खरी: ‘विदेश से लौटकर कार्यकर्ताओं से मिलें, वरना भविष्य खतरे में’
बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ वाला साहित्य ज़रूरी: पटना में NCPUL कार्यक्रम
बिहार में ठंड का कहर: 8 डिग्री पर पहुंचा शेखपुरा का तापमान, पटना समेत कई शहरों में कनकनी बढ़ी
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिटायरमेंट से पहले 190 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, मिली मनचाही पोस्टिंग
पटना: स्कूल में लव स्टोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका को पीटा, पुलिस में शिकायत
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, 36 उड़ानें रद्द, यात्रियों का बुरा हाल
एक कप कॉफी से भी कम खर्च में देखें पटना की 5 ऐतिहासिक जगहें, इतिहास और संस्कृति का हैं अनूठा संगम
