ऑनलाइन हाजिरी से भड़के पंचायत सचिव, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन; सरकार को दी खुली चेतावनी
ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में काली पट्टी बांधकर ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत नवेश कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपा। धरने में सचिव चौधरी ब्रजमोहन सिंह ने कहा कि सचिवों का काम पूरी तरह फील्ड का है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी जैसी कार्यालय आधारित प्रणाली व्यावहारिक नहीं है। एक सचिव के पास 4-5 ग्राम पंचायतों का प्रभार है, ऐसे में किसी एक निश्चित स्थान पर समय से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना संभव ही नहीं है।
ग्राम विकास अधिकारी योगेश शर्मा ने कहा कि पंचायत स्तर पर सचिव के अलावा लेखपाल, अध्यापक, तकनीकी कृषि सहायक, गन्ना एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी भी हैं। इनके कार्यक्षेत्र सीमित हैं, इसलिए समान ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सबके लिए लागू होनी चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी सगीर अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार पंचायत सचिवों के प्रति तानाशाह रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि जब तक आदेश वापस नहीं लेंगे, आंदोलन जारी रहेगा।
ग्राम विकास अधिकारी हरपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश वापस नहीं लिया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे। दिलीप शर्मा ने कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी तो सभी पंचायत सचिव डिजिटल हस्ताक्षर वाले डोंगल ब्लॉक पर जमा कर वाहनों का प्रयोग भी बंद कर देंगे। धरने में ग्राम विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद, राजेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ, वीरेश शर्मा, नेत्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
