0

पलवल एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नीरज फरीदपुरिया गैंग का खूंखार सदस्य

By Nov 20, 2025

हरियाणा एसटीएफ की पलवल इकाई को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य मुनेश लांबा को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुनेश लांबा पर पलवल, फरीदाबाद और दिल्ली में हत्या के प्रयास, लूट, फिरौती मांगने और आर्म्स एक्ट के तहत कुल सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ पलवल के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि मुनेश लांबा गैंग के लिए हथियार जुटाने, फिरौती वसूलने और लोगों को धमकी देने जैसे अहम काम करता था। 22 जनवरी 2025 को पलवल शहर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर छिल्लर ने अपनी टीम के साथ बल्लभगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पलवल शहर थाना, बल्लभगढ़ शहर थाना, फरीदाबाद सेंट्रल थाना, तिगांव थाना, सारन थाना और दिल्ली की स्पेशल सेल फ्रेंच कॉलोनी में भी मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी मुनेश लांबा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में, हथियारों की सप्लाई चेन के बारे में और भविष्य में किसी बड़ी वारदात की योजना के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। एसटीएफ को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से नीरज फरीदपुरिया गैंग से जुड़े कई अनसुलझे मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी और गैंग के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पलवल में तेज रफ्तार कार ने ली ससुर की जान, दामाद गंभीर रूप से घायल

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर पलवल के पास बामनीखेड़ा शुगर मिल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा दामाद गंभीर रूप से घायल...
By Nov 20, 2025

साझा करें