इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हाहाकार: पटना से दिल्ली का किराया 60 हजार, मुंबई का 90 हजार पार!
इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने के कारण पटना एयरपोर्ट पर भारी संकट पैदा हो गया है। पिछले दो दिनों से यात्री बेहद परेशान हैं। बड़ी संख्या में यात्रियों को न केवल अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी, बल्कि अन्य एयरलाइंस की टिकटें खरीदने में भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। मांग अचानक बढ़ने के कारण दिल्ली सहित अन्य मेट्रो शहरों की उड़ानों का किराया आसमान छू गया है।
सबसे ज्यादा असर शनिवार की दिल्ली उड़ानों पर दिखाई दिया। स्पाइसजेट की शनिवार रात 9:40 बजे वाली पटना–दिल्ली फ्लाइट का किराया बढ़कर 60,000 रुपये तक पहुंच गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली फ्लाइट का किराया भी बढ़कर 20,000 रुपये तक पहुंच गया है। शनिवार को पटना से चेन्नई की विमान का किराया 41 हजार से अधिक है। वहीं रविवार को पटना से मुंबई की फ्लाइट का किराया 46 हजार से शुरू होकर 90 हजार पार कर चुका है।
यात्रियों की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। अन्य एयरलाइंस की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के लिए 6 दिसंबर की लगभग सभी टिकटें फुल हो गई हैं। एयर इंडिया में दिल्ली और मुंबई की उड़ानों के लिए अब तीन दिन बाद की ही टिकटें उपलब्ध हैं। अचानक बढ़ी मांग और कम उड़ानों की उपलब्धता ने टिकट के दाम को रिकार्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।
एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। डिपार्चर एरिया में टिकट कैंसिल, रिसिड्यूल और रिफंड के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, अराइवल एरिया में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण पूरा परिसर शांत और लगभग खाली नजर आया। यात्रियों का कहना है कि वे चाहकर भी टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं, क्योंकि किराया इतना अधिक हो गया है कि अचानक यात्रा करना मुश्किल हो गया है। कुछ यात्रियों ने बताया कि अगर उन्हें पहले जानकारी मिल जाती, तो वे ट्रेन या सड़क मार्ग से यात्रा की योजना बना लेते। इंडिगो की उड़ानें रद होने के बाद पटना एयरपोर्ट पर टिकट संकट और किराए में भारी उछाल ने यात्रियों को कठिन स्थिति में डाल दिया है।
तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी की खरी-खरी: ‘विदेश से लौटकर कार्यकर्ताओं से मिलें, वरना भविष्य खतरे में’
बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ वाला साहित्य ज़रूरी: पटना में NCPUL कार्यक्रम
बिहार में ठंड का कहर: 8 डिग्री पर पहुंचा शेखपुरा का तापमान, पटना समेत कई शहरों में कनकनी बढ़ी
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिटायरमेंट से पहले 190 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, मिली मनचाही पोस्टिंग
पटना जंक्शन पर हड़कंप: लड़खड़ाते हुए गिरे भाई-बहन, मुंह से निकल रहा था झाग, PMCH में भर्ती
पटना: स्कूल में लव स्टोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका को पीटा, पुलिस में शिकायत
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, 36 उड़ानें रद्द, यात्रियों का बुरा हाल
एक कप कॉफी से भी कम खर्च में देखें पटना की 5 ऐतिहासिक जगहें, इतिहास और संस्कृति का हैं अनूठा संगम
