राहत योजना में भी राहत नहीं! गाजियाबाद में डेटा की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान
गाजियाबाद में ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। हालांकि, योजना शुरू होने के बाद से ही उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बकाया बिल जमा करने पहुंच रहे उपभोक्ताओं का डेटा नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण वे योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
बिल में छूट के लिए ऊर्जा निगम के दफ्तर पहुंचे अंकुर सक्सेना ने बताया कि उनके घर का कनेक्शन दो किलोवाट का है और उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बिजली बिल जमा किया था। उसके बाद कोई बिल जमा नहीं किया। जब वह छूट के लिए दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि वह छूट के दायरे में नहीं हैं।
इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना में उन उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है जिन्होंने 31 मार्च से पहले भुगतान किया है। अगर 31 मार्च के बाद एक बार भी किसी उपभोक्ता ने भुगतान किया है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। यह नियम कई उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है, जो लंबे समय से बकाया होने के बावजूद योजना से वंचित हो रहे हैं।
गाजियाबाद में सीएम योगी की एसआईआर बैठक, इन मुद्दों पर होगी समीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल
गाजियाबाद: जूते के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहकों ने व्यापारी को लोहे की छड़ से पीटा; बाजार में हंगामा
गाजियाबाद में जुगाड़ वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 100 से ज्यादा के काटे चालान
गाजियाबाद में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का बड़ा अभियान: 56% डेटा डिजिटलाइज, लेकिन ‘शिफ्टेड’ और ‘अनुपलब्ध’ मतदाता बने चुनौती
कफ सीरप तस्करी: गाजियाबाद पुलिस पर सवाल, 40 जिलों की 128 FIR पर क्यों रुकी कार्रवाई? STF ने खोले बड़े राज
कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन बनेंगी निधि सारस्वत, जानिए कौन हैं कथावाचक निधि?
हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: मुंबई की उड़ान रद्द, वाराणसी की फ्लाइट डायवर्ट, जानें वजह
