NMCH पटना में रैगिंग की झूठी सूचना से हड़कंप, छात्रों ने आरोपों को नकारा
पटना सिटी। नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) के प्राचार्य और हॉस्टल वार्डन के नाम पर रैगिंग से जुड़ा एक मेल प्राप्त होने के बाद कॉलेज परिसर और छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को प्राचार्य के आधिकारिक मेल पर आए इस मेल ने प्रबंधन को चिंतित कर दिया।
सूचना मिलते ही प्राचार्य डॉ. प्रो. उषा कुमारी ने तत्काल एंटी रैगिंग कमेटी की एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में कई विभागाध्यक्षों सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित हुए। इसके बाद, वर्ष 2025 में नामांकित एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को बुलाकर मेल तथा रैगिंग के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान, सभी विद्यार्थियों ने मेल से अनभिज्ञता जताई और कॉलेज में किसी भी प्रकार की रैगिंग या दुर्व्यवहार होने की बात से सिरे से इनकार कर दिया।
बैठक के उपरांत प्राचार्य डॉ. प्रो. उषा कुमारी ने बताया कि उनके और वार्डन के आधिकारिक मेल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉलेज के छात्रावास में एक छात्रा के साथ रैगिंग होने का उल्लेख करते हुए मेल भेजा गया था। इस गंभीर आरोप को देखते हुए तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई।
उन्होंने आगे बताया कि मेल के साथ 35 पन्नों की एक फाइल भी संलग्न की गई थी, जिसमें लड़कियों के छात्रावास में रैगिंग की घटना का जिक्र था। हालांकि, छात्रों से पूछताछ और की गई जांच में यह शिकायत पूरी तरह से गलत पाई गई। प्राचार्य ने आशंका जताई कि यह मेल किसी पुराने विद्यार्थी की शरारत हो सकती है, जिसकी पहचान के लिए जांच की जा रही है।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को याद दिलाया कि कॉलेज, परिसर, छात्रावास या अस्पताल में कहीं भी सीनियर-जूनियर के बीच किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या रैगिंग के आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विद्यार्थियों को पूर्व में कैप सेरेमनी कार्यक्रम और कक्षा कक्षों में भी सूचित किया जा चुका है।
पटना के अस्पताल ऑक्सीजन के लिए हुए आत्मनिर्भर, कोविड के बाद हर जगह लगे प्लांट
बिहार में वायु प्रदूषण बढ़ा: पटना सहित 9 जिलों की हवा हुई जहरीली
बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार: 31 दिसंबर तक रिक्तियों की जानकारी भेजने का निर्देश
बिहार बोर्ड की अनूठी पहल: JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन आज से शुरू
पटना में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, DM के निर्देश पर ₹52,300 का जुर्माना वसूला
नीतीश कुमार: जंगल राज से विकास की ओर बिहार की अभूतपूर्व यात्रा
राबड़ी आवास से विदाई: लालू-राबड़ी के चेहरे पर उदासी, राजद में रोष
पटना: सादी वर्दी में दारोगा को बदमाशों ने पीटा, भीड़ बनी तमाशबीन
