नीता अंबानी के पास ₹200 करोड़ का खास बाजूबंद, शाहजहां से है कनेक्शन; जड़े हैं गोलकुंडा के हीरे
जब शान की बात आती है, तो नीता अंबानी जितना चमकने वाले नाम कम ही हैं। पिछले साल के मिस वर्ल्ड फाइनल्स में, उन्होंने न सिर्फ अपनी मौजूदगी के लिए बल्कि अपने पहने हुए शानदार गहने के लिए भी सुर्खियां बटोरीं थीं। उन्होंने एक बहुत ही दुर्लभ मुगल-युग का बाजूबंद पहना था, जिसकी कीमत ₹200 करोड़ से ज्यादा आंकी जाती है।
माना जाता है कि नीता अंबानी ने जो बाजूबंद पहना था, वह कभी ताज महल बनवाने वाले मुगल बादशाह शाहजहां का था। गौरतलब है कि मुगल बादशाह रत्नों के मामले में अपनी जबरदस्त पसंद के लिए जाने जाते हैं। उनके पास गोलकुंडा से हीरे, बर्मा से माणिक और कोलंबिया से पन्ने अक्सर आया करते थे, जो उनके खजाने की शोभा बढ़ाते थे।
यह बाजूबंद सोने से बना है और इसे पच्चीकाकाम स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसमें गोलकुंडा के हीरे, रूबी और स्पिनल जैसे कीमती रत्न जड़े हैं। इस बाजूबंद का ऐतिहासिक महत्व और इसकी असाधारण कीमत इसे दुनिया के सबसे दुर्लभ और महंगे आभूषणों में से एक बनाती है।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
