लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की मरम्मत शुरू, दस दिनों तक ट्रैफिक रहेगा पूरी तरह बंद | uttar pradesh news
लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अगले 10 दिन मुश्किलें भरी रहने वाली हैं। एलिवेटेड रोड के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक्सप्रेस-वे की दोनों लेन को आगामी दस दिनों के लिए बंद कर दिया गया है [uttar pradesh news], जिससे इस रूट पर चलने वाले हजारों वाहनों को डायवर्जन का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में एनएचएआई की तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त स्लैब और पैनल का बारीकी से मुआयना किया। विशेषज्ञों ने सड़क के मटीरियल के नमूने एकत्र किए हैं और आंतरिक मजबूती परखने के लिए आधुनिक मशीनों से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नुकसान केवल ऊपरी सतह तक सीमित है या संरचनात्मक रूप से कोई खामी आई है। मरम्मत के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि नीचे चल रहे ट्रैफिक पर कोई मलबा न गिरे।
यातायात बंद होने का सीधा असर आसपास के इलाकों पर पड़ा है। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का अचानक दबाव बढ़ने से बंथरा क्षेत्र के कटी-बगिया, जुनाबगंज और बंथरा बाजार में पूरे दिन भयंकर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों का सफर घंटों लंबा हो गया है। इस व्यवस्था से आम जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।
