शराब पीकर भाइयों ने की साली की हत्या, UP crime का खुलासा
कैंट थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि विनोद ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपनी भाभी सरोजिनी की बहन चांदनी की गोली मारकर हत्या की है।
जानकारी के अनुसार, भाभी के दो साल से मायके में रहने से भाई संतोष परेशान था। कई बार भाई ने घर जाकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन भाभी और उनके घरवाले नहीं माने। घटना वाले दिन संतोष अपनी भाभी सरोजिनी को घर लाने के लिए उनके मायके आए थे। संतोष के नशे में होने के कारण परिवार ने उन्हें पीटा। इसके बाद संतोष ने अपने भाई विनोद और चचेरे भाई अंशू को बुलाया। फिर तीनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद दो बाइकों से घर पहुंचे। भाभी के नहीं मिलने पर संतोष ने उनकी बड़ी बहन चांदनी से भाभी के बारे में पूछा। विरोध करने पर चांदनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
