यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AI वाइस बॉट का इस्तेमाल, मरीजों से ली जाएगी फीडबैक
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, नोडल स्टेट हेल्थ एजेंसी ‘साचीज’ द्वारा एक AI आधारित वाइस बॉट विकसित किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों के अनुभव और उनकी प्रतिक्रियाओं को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का आधार बनाना है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यह AI वाइस बॉट आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे फोन पर संपर्क करेगा। इसके माध्यम से मरीजों से उनके इलाज की गुणवत्ता, अस्पताल में मिले अनुभव, और आयुष्मान योजना के तहत उपचार की जानकारी ली जाएगी। यह बॉट यह भी पता लगाएगा कि इलाज के दौरान मरीजों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ा या नहीं, और क्या उनसे कोई अनधिकृत राशि वसूली गई।
इस AI वाइस बॉट का उद्देश्य केवल फीडबैक एकत्र करना नहीं है, बल्कि प्राप्त प्रतिक्रियाओं का तकनीक की मदद से विश्लेषण कर उन क्षेत्रों की पहचान करना है जहाँ तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। इससे अस्पतालों की निगरानी, शिकायतों का निवारण, ऑडिट और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को केवल आंकड़ों तक सीमित न रखकर, मरीज के वास्तविक अनुभव को भी इसमें शामिल करेगी।
अलीगढ़: श्री शान्तिसागर जैन धर्मार्थ औषधालय की नई कार्यकारिणी गठित, हेमंत जैन अध्यक्ष बने
अलीगढ़ में महाकवि तुलसीदास की जयंती पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने किया भव्य आयोजन
कानपुर आईटीआई में प्रवेश काउंसलिंग जारी, 41 छात्र ले चुके फॉर्म
कानपुर में काव्यांजलि एवं सम्मान समारोह: कवियों ने किया काव्य पाठ
Lucknow News: सरकारी चालक का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका
Lucknow News: वकील के घर से 40 लाख के गहने और नकदी चोरी, परिवार दिल्ली में था
Agra News: शमसाबाद के पांच गांवों को 1 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
अलीगढ़: अशोक भारद्वाज दयानंद बाल मंदिर समिति के नए प्रबंधक बने, Aligarh news
