राष्ट्रपति से मिलीं केजीबीवी की छात्राएं, UP की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
नई दिल्ली में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बुलंदशहर की पांच छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देश भर के चयनित 20 स्कूलों के विद्यार्थियों में इन छात्राओं का चयन हुआ। राष्ट्रपति से मिलकर छात्राओं ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया और इस यादगार पल को संजोया।
राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाली छात्राओं में तमन्ना, प्रियांशी, प्राची, सोनी और चेतना शामिल थीं, जिनके साथ खेल शिक्षिका मिली अस्थाना भी मौजूद रहीं। इन बेटियों की यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश की लाखों छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी, जो सरकारी विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। छात्राएं राष्ट्रपति से मिलकर बेहद उत्साहित और अभिभूत थीं।
राष्ट्रपति ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगन, प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर वे देश के सर्वोच्च स्तर तक अपनी पहचान बना सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को कुछ अनूठा कार्य कर देश का नाम विश्व में रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात व संवाद किया।
जमीन विवादों में देरी पर सीएम योगी सख्त, अफसरों को दिए सख्त निर्देश | UP Land Dispute News
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर महिला की बेरहमी से हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार का खुलासा
आगरा के मुकुंदीपुरा में मगरमच्छ का डेरा, ग्रामीण रात भर जागकर कर रहे पहरेदारी
अलीगढ़: फर्जी वसीयत से पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, चंद्रचूड़ सिंह ने दर्ज कराई FIR
कानपुर में ट्रेन दुर्घटना: पनकी के पास फैक्ट्रीकर्मी की मौत, परिवार में मातम
कानपुर में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर: 9 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत, kanpur accident
यूपी की 3.53 लाख महिलाओं को सितंबर से मिलेंगे ₹3000, कैशलेस उपचार की सुविधा भी
राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे पर सीएम योगी का जोर, 5 साल पुराने केस प्राथमिकता पर
