Lucknow News: सपा नेताओं के हंगामे के बीच औने-पौने दामों में छूटीं भैंसें, करोड़ों की नीलामी पर सवाल
लखनऊ नगर निगम में सोमवार को 243 भैंसों की नीलामी के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण दिनभर अराजकता का माहौल रहा। सपा विधायक, पार्षद और समर्थक नीलामी हॉल के भीतर मौजूद रहे और बाहर से आए खरीदारों को धमकाते हुए बोली प्रक्रिया को प्रभावित किया।
इस दबाव के चलते कान्हा उपवन की 71 भैंसें, जिनकी आरक्षित कीमत 15 लाख 12 हजार रुपये थी, केवल एक हजार रुपये अधिक पर नीलाम हुईं। इसी तरह राधा उपवन की 46 भैंसें, जिनकी आरक्षित कीमत 9 लाख 66 हजार रुपये थी, महज एक हजार रुपये बढ़ाकर 9 लाख 67 हजार रुपये में छुड़ा ली गईं। नीलामी शुरू होने से पहले सपा विधायक अरमान खान के लिखित पत्र के बाद इसे एक घंटे के लिए स्थगित भी करना पड़ा था।
नीलामी के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की कमी भी देखी गई, जिसके बाद पीएसी बुलानी पड़ी। हालांकि, इसके बावजूद नीलामी हॉल में दबाव बनाने वाले लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका। नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें नगर आयुक्त गौरव कुमार भी शामिल थे, नीलामी स्थल पर नहीं पहुंचे।
इस घटना से निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि भैंसों की वास्तविक कीमत के मुकाबले उन्हें काफी कम दामों पर नीलाम किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अगर उन्हें अंदर बैठे लोगों की जानकारी होती तो वे कार्रवाई करते और उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
Lucknow News: यूट्यूब से सीखा ताला तोड़ना, जैन मंदिर से भगवान की प्रतिमा चोरी करने वाला गिरफ्तार
अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों का आरोपी सुरेंद्र शुक्ला भगोड़ा घोषित, कुर्की की तैयारी
Lucknow News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच शुरू
Lucknow News: स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की कमी से मेडिकोलीगल जांच पर संकट
फेक न्यूज से सतर्क रहें, युवा वोटर: लखनऊ में जेन अल्फा से बोले CEC ज्ञानेश
यूपी सबोर्डिनेट परीक्षा में हाईटेक नकल, अंडरगारमेंट में डिवाइस, 20 लाख का सौदा
