रेल यात्रियों के लिए खबर: कई ट्रेनों के route change की घोषणा, 4 जून तक ये ट्रेनें चलेंगी बदले मार्ग से
भारतीय रेलवे ने दिल्ली रेल मंडल में आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव मुख्य रूप से शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण किया गया है। इन परिवर्तनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है, इसलिए उन्हें यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव
आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना मार्ग से संचालित होगी। इसी तरह, होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस भी 30 मई से 4 जून तक लुधियाना-धुरी-जाखल-शकूरबस्ती-नई दिल्ली मार्ग से चलेगी।
पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस 29 मई से 3 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना मार्ग से चलेगी। नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 5 जून को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-गाजियाबाद-सहारनपुर-अंबाला कैंट मार्ग से चलेगी।
दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर भी बदलाव
दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण भी कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 4, 7 और 11 मई को ओखला-लाजपत नगर-पटेल नगर-दयाबस्ती-शकूरबस्ती मार्ग से चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन के बजाय दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर रुकेगी। नांदेड़-सर एक्सप्रेस 6 मई को भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी और नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहरेगी।
कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
AIIMS डॉक्टर का खुलासा: 27% मेडिकल छात्र ‘depression’ से जूझ रहे, NMC सर्वे ने बढ़ाई चिंता
National Medical Commission Survey: 30% मेडिकल छात्र डिप्रेशन में, विशेषज्ञ बोले- तनाव अब बीमारी है
सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म, Safaai Karmi अजीत को मिली नई तैनाती
UP Election 2027: मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति, आयोग ने दी बड़ी राहत
कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
UP news: दरोगा भर्ती से पहले सॉल्वर गैंग गिरफ्तार, LPG लाइन में मौत; IPS ट्रांसफर और इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट
कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान, इसलिए बनानी पड़ी BSP; Mayawati news पर मायावती का कांग्रेस पर हमला
