0

दरभंगा में ट्रैफिक का नया नियम लागू, इन 3 पाबंदियों से मिलेगी जाम से राहत

By Dec 14, 2025

डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर सदर एसडीओ विकास कुमार ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नया आदेश जारी किया है, जो 15 दिसंबर से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

बताया गया कि शहर के कई प्रमुख मार्गों पर एफओबी, पुल और सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे वाहनों की आवागमन बाधित हो रही है। इसके कारण शहर में जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भारी और मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। शहर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। बेनीपुर-बिरौल की ओर से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहन धरौड़ा मोड़-सकड़ी होते हुए एनएच-27 से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। हायाघाट-बहेड़ी से समस्तीपुर या अन्य स्थान जाने वाले भारी वाहन पंडासराय-एकमी होते हुए समस्तीपुर और एनएच-27 का उपयोग करेंगे। दिल्ली मोड़, दोनार, एकमी घाट, बहेड़ी, हायाघाट मार्ग से कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन दरभंगा शहर होकर आवागमन नहीं करेगा। सभी प्रकार के मालवाहक वाहन सुबह आठ बजे से पहले और रात नौ बजे के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति होगी।

सदर एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि शहर में वर्तमान में पांच रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। आम लोगों को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य से डीएम और एसएसपी के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। हजमा चौराहा से नाका छह तक और कर्पूरी चौक से लहेरियासराय टावर तक सभी प्रकार के वाहनों को केवल एक ही दिशा में चलने की अनुमति होगी। अपोजिट दिशा से आना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की ओर से चालान किया जाएगा।

शहर के अंदर किसी भी बड़ी गाड़ी की एंट्री नहीं होगी। ट्रक सहित सभी भारी वाहनों को शहर से बाहर ही रोका जाएगा। दिल्ली मोड़ से शहर में ट्रकों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। दोनार की ओर से भी बड़ी गाड़ियों को शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रयास है कि भारी वाहन टाउन एरिया से दूर रहें और बाइपास से बाहर निकलें। एसडीएम विकास कुमार ने आगे कहा कि सोमवार से वन-वे मार्गों से जुड़े इंटरलिंक सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अतिक्रमण के कारण वहां के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग लोग नहीं कर पा रहे हैं, जिसे सोमवार को खाली कराया जाएगा, ताकि यातायात सुचारू हो सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जमीन विवाद में खूनी खेल: 20 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, एल्यूमिनियम शीट से ढका मिला शव

बिहार के दरभंगा जिले में जमीन विवाद को लेकर एक 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है। मब्बी थाना क्षेत्र के मौलागंज मोहल्ला में शनिवार की देर रात तेज आवाज बाजा के संचालक...
By Dec 14, 2025

साझा करें