0

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को राहत के बावजूद ED का दावा- ‘केस अभी खत्म नहीं हुआ’, मजबूत चार्जशीट की तैयारी

By Dec 16, 2025

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) के अस्वीकार होने को ईडी सिर्फ तात्कालिक झटका मान रही है। ईडी के अनुसार दिल्ली पुलिस अपनी जांच के आधार पर एक नई चार्जशीट दाखिल करेगी, जिससे मनी लांड्रिंग का मजबूत केस खड़ा हो सकेगा। अदालत द्वारा सिर्फ तकनीकी आधार पर चार्जशीट को अस्वीकार किया गया। उसमें दिये गए तथ्यों व सबूतों पर सवाल नहीं उठाया गया। ईडी इसे अपने पक्ष में मान रही है।

दरअसल अदालत का फैसला आने के पहले ही ईडी को सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर केस कमजोर होने की आशंका सताने लगी थी। भले ही सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पूरे मामले को लेकर 2013 में पटियाला हाऊस कोर्ट में शिकायत दाखिल की और अदालत ने उस पर संज्ञान भी ले लिया। यही नहीं, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने अदालत के संज्ञान पर मुहर भी लगा दी। लेकिन उसके बाद 12 सालों में केस जस का तस पड़ा हुआ है और जिरह तो दूर गवाहों के बयान तक दर्ज नहीं हुए हैं। यही नहीं, पूरा केस सिर्फ एक आपराधिक साजिश के तहत नेशनल हेराल्ड की 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा हथियाने पर केंद्रित था।

जबकि ईडी की जांच में 2017-18 में भी नेशनल हेराल्ड में लगभग 80 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग के सबूत मिल चुके हैं। ईडी ने दिल्ली पुलिस को इस पहलू की भी जांच में शामिल करने को कहा है। जाहिर है ईडी को नेशनल हेराल्ड केस में हुई मनी लांड्रिंग के सबूत पर भरोसा है और अदालत ने भी उसपर सवाल नहीं उठाया है। ईडी इसे मनी लांड्रिंग का पुख्ता (ओपन एंड शट) केस मान रही है।

दिल्ली पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसकी जानकारी भी अदालत को है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है और एसोसिएट जर्नल लिमिटेड के शेयर होल्डर के उत्तराधिकारियों से पूछताछ कर रही है। एसोसिएट जर्नल ही नेशनल हेराल्ड, नवजीवन और कौमी आवाज का प्रकाशन करता था। उनमें अधिकांश के बयान दर्ज किये जा चुके हैं। दरअसल 1937 में एसोसिएट जर्नल लिमिटेड की स्थापना के समय सैंकड़ों लोगों ने योगदान दिया था और उनका नाम शेयर होल्डर में है। इनमें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्केंडेय काटजू और वकील प्रशांत भूषण का परिवार भी शामिल हैं। एसोसिएट जर्नल के शेयर को यंग इंडिया में दिये जाते समय इनमें किसी की सहमति नहीं ली गई। यंग इंडिया में 38-38 फीसद शेयर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हैं।

फिलहाल ईडी ने दिल्ली पुलिस की जांच पूरी होने और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट किये जाने का इंतजार करने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के बाद ईडी मौजूदा चार्जशीट को ही नए सिरे से दाखिल करेगी। वैसे तात्कालिक रूप से ईडी ने तकनीकी आधार पर चार्जशीट को अस्वीकार किये जाने को हाईकोर्ट में चुनौती भी देगी। इसके लिए ईडी विभिन्न अदालतों के फैसलों का हवाला दे रही है, जिनमें अदालत में संज्ञान लिये जाने को मनी लां¨ड्रग का पर्याप्त आधार होने की बात कही गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में रविवार रात एक कैफे में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एससीसी (कर्मचारी चयन आयोग) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर...
By Dec 16, 2025

एअर इंडिया की फ्लाइट में बड़ी गड़बड़ी, उड़ान भरने के 5 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटी, जानें क्या हुआ

नई दिल्ली से एम्सटर्डम के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 155 में मंगलवार को एक अप्रत्याशित घटना हुई। उड़ान निर्धारित समय से कुछ देर बाद रवाना हुई और अपने गंतव्य की...
By Dec 16, 2025

दिल्ली में घना कोहरा: 131 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घने कोहरे के साथ-साथ गंभीर वायु प्रदूषण के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई...
By Dec 16, 2025

दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, CM ने किया सुनहरी नाले और बारापुला ब्रिज का निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सुनहरी नाले की सफाई कार्य का जायजा लिया। मानसून के वक्त ओवरफ्लो होने वाले इस नाले से अब तक करीब 14 हजार मीट्रिक टन गाद निकाली जा...
By Dec 16, 2025

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 18 दिसंबर से लागू होंगे नियम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीले धुएं की मोटी परत छाए रहने के कारण, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को कड़े प्रवर्तन उपायों की घोषणा की। इनमें वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC)...
By Dec 16, 2025

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट के फैसले से ED को झटका!

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। यह फैसला कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य...
By Dec 16, 2025

‘गांधीनगर के गैंग’ की साजिश बेनकाब: नेशनल हेराल्ड केस खारिज होने पर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर संज्ञान लेने से इनकार करने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को...
By Dec 16, 2025

MGNREGA की जगह VB-G RAM G बिल पर राज्यसभा में हंगामा, BJP सांसद बोले- विपक्ष को ‘राम’ नाम से दिक्कत

राज्यसभा में MGNREGA को बदलने के लिए लाए गए VB-G RAM G बिल पर राजनीतिक घमासान मच गया। बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस बिल...
By Dec 16, 2025

साझा करें