HBTU में राष्ट्रीय सम्मेलन, कुलपति बोले- उद्योग-एकेडमिया सहयोग से दूर होंगी चुनौतियां (HBTU news)
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) में सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का विषय ‘जेनेसिस-2026: विविध जैवप्रक्रियाएं – अंतः विषयक प्रौद्योगिकीय प्रगति के लिए अनिवार्य’ रहा। इस दौरान विशेषज्ञों ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।
एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि वैज्ञानिकों और उद्यमियों को एक साथ मिलकर अनुसंधान और नवाचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योग और एकेडमिया के बीच की दूरी को कम करने की जरूरत है। जब दोनों एक प्लेटफॉर्म पर होंगे, तो आने वाली औद्योगिक चुनौतियों का अनुसंधान से समाधान करना आसान होगा।
मुख्य अतिथि बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च के कार्यकारी निदेशक प्रो. पूर्णेदु घोष ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग को शोध और विकास की असली धुरी बताया। विशिष्ट अतिथि आईआईटी बीएचयू के प्रो. एसके श्रीवास्तव और स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. पीकेएस यादव ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर एचबीटीयू के पांच पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ‘जेनेसिस-2026 स्मारिका’ का भी लोकार्पण किया।
कानपुर में पुजारी की पिटाई: नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होने पर हंगामा, पुलिस ने किया चालान
कानपुर में नॉनवेज फोटो पर पुजारी की पिटाई, पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान | Kanpur news
कानपुर news: जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली साली ने कोर्ट में कहा- ‘वह तो सपना था’
कानपुर में बंधक बनाए गए दंपति का विवाद, पुलिस बोली ‘समझौता हो गया’ (Kanpur crime news)
कानपुर में स्कूटी के सामने नाचने का विरोध करने पर हमला, नशेबाजों ने युवक को घसीटकर पीटा | Kanpur crime news
कानपुर: CSJMU में प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, CSJMU news में जानें क्या है खास
कानपुर में नशीला मोमोज खिलाकर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur news: CSJMU में इंटरनेशनल कांफ्रेंस, लाइफ साइंसेज पर मंथन
