नेपाल के युवक का बिहार में चिट फंड रैकेट, ट्रेनिंग ऑफिस सील
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चिट फंड कंपनी के संचालन का मामला सामने आया है, जिसमें पड़ोसी देश नेपाल के युवक भी ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर में किराए के मकान में चल रहे इस ट्रेनिंग कार्यालय को मंगलवार को सील कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, नेपाल का एक युवक बिहार में किराए का मकान लेकर इस चिट फंड कंपनी का संचालन कर रहा था। उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन के माध्यम से पहले अपने देश के युवाओं को निशाना बनाया, उन्हें नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। धीरे-धीरे उसके संपर्क में आए सिलिगुड़ी और अन्य जगहों के युवक भी नौकरी के झांसे में आकर इससे जुड़ते गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, एक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार को इस चिट फंड कंपनी के कार्यालय को सील करने की कार्रवाई की। सील करने से पहले, पुलिस ने कार्यालय से पांच बैग कागजात और अन्य सामान जब्त किए। इन जब्त कागजातों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नौकरी के नाम पर कितने युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था और वे कहां-कहां के निवासी थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कंपनी कहीं पंजीकृत थी या नहीं, और एक विदेशी नागरिक को किराए पर मकान देने से पहले मकान मालिक ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी थी या नहीं।
जांच अधिकारी के अनुसार, जरूरत पड़ने पर आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। एसडीपीओ टू ने बताया कि पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाया जाएगा और साक्ष्य इकट्ठा कर तय सीमा के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया गया है। पीड़ितों के बयान ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं। पीड़ितों में नेपाल के अलावा दार्जिलिंग और सिलिगुड़ी के भी युवक शामिल हैं, जो नौकरी की तलाश में इस ठगी का शिकार हुए।
मुजफ्फरपुर में घर बैठे पाएं मुकदमों की जानकारी, ई-फाइलिंग हुई आसान
पटना प्रमंडल का बैडमिंटन में दबदबा, राज्य प्रतियोगिता में बना ओवरऑल चैंपियन
पालतू कुत्ते के काटने से बच्ची की मौत: मुजफ्फरपुर में दहशत, निगम की लापरवाही पर सवाल
मुजफ्फरपुर में सोना-चांदी हुआ महंगा, सर्राफा बाजार में आई तेजी
मुजफ्फरपुर में सोना-चांदी हुआ महंगा, सर्राफा बाजार में आई तेजी
मुजफ्फरपुर स्टेशन रोड पर बेखौफ अतिक्रमण, निगम कार्यालय के आगे भी नहीं लगता अंकुश
एमआईटी मुजफ्फरपुर की तीन ब्रांचों का एनबीए ग्रेडिंग के लिए चयन
मुजफ्फरपुर में हैवानियत: कुत्ते ने मासूम को नोच डाला, इलाज के दौरान मौत
