PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के नड्डा, बोले- ‘कांग्रेस ने राजनीति का स्तर गिराया’; राज्यसभा में हंगामा
राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस की रैली में PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की रैली में PM मोदी को अपशब्द कहे गए। उनका अपमान किया गया। इस तरीके के नारे कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाता है।
नड्डा ने कहा- पीएम के खिलाफ इस तरह की बातें करना, उनकी मौत की कामना करना निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि कल्पना के परे है। ये नामदारों की झुंझलाहट को दर्शाता है।
शीतकालीन सत्र का आज 11वां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, लेकिन शोर-शराबे के कारण 10 मिनट भी चर्चा नहीं हो पाई। सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पक्ष-विपक्ष के सांसदों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
संसद में पिछले 10 दिनों की कार्रवाई:
1 दिसंबर- वित्त मंत्री ने 3 बिल पेश किए, मणिपुर GST बिल पास
संसद के शीतकालीन सत्र में पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में तीन बिल पेश किए, जिसमें से मणिपुर गुड्स एंड सर्विस टैक्स बिल (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025 बिल पास हुआ। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 और स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस विधेयक, 2025 भी लोकसभा में पेश किए थे।
2 दिसंबर- सरकार ने SIR पर बहस के लिए अड़े विपक्ष को मनाया
चुनाव सुधार यानी SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को चर्चा होगी। संसद में दो दिन से फौरन चर्चा पर अड़ा विपक्ष बहस के लिए मान गया है। मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता के. सुरेश ने बताया- 9 दिसंबर को इलेक्टोरल रिफॉर्म्स यानी चुनावी सुधारों पर 10 घंटे बहस होगी। साथ ही उन्होंने कहा- एक दिन पहले 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। इसके लिए भी 10 घंटे का समय तय किया गया है।
3 दिसंबर- PM मोदी बंगाल के भाजपा सांसदों से मिले, कहा- विधानसभा चुनाव जीतना है
संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही से पहले संसद परिसर में पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने सांसदों से कहा कि राज्य के मौजूदा हालात को लेकर जनता से बातचीत की जरूरत है। PM ने कहा- जमीनी स्तर पर जो कुछ हो रहा है, उसका कड़ा विरोध करना चाहिए।
मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध
दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे
चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?
मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?
AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह
कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल
दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़
नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?
