ODOP से MSME को मिली नई पहचान, CM योगी ने बताया UP बना देश का पहला राज्य | Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित 2026-27 की राज्य ऋण संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत साफ होने पर उसके परिणाम स्पष्ट दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में MSME सेक्टर की स्थिति कमजोर थी, कारीगर हताश थे और कई इकाइयां बंद होने की कगार पर थीं। उनकी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के माध्यम से इस क्षेत्र को नया प्रोत्साहन दिया, जिससे MSME सेक्टर में नई ऊर्जा आई।
सीएम योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां MSME सेक्टर से जुड़े लोगों को 5 लाख रुपये तक का सुरक्षा बीमा कवर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सहकारी क्षेत्र में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यहां माफिया का प्रभाव था और कई सहकारी बैंक घाटे में चल रहे थे, लेकिन अब वे मुनाफे में आ गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की कृषि विकास दर 18 प्रतिशत से अधिक है और यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान और इथेनॉल उत्पादन में यूपी के नंबर वन बनने की उपलब्धि भी साझा की।
सीएम योगी ने किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए राहत देने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि किसानों को मुफ्त बिजली, नहरों से सिंचाई, सस्ता ऋण और सोलर पैनल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कांवड़ यात्रा: अलीगढ़ में CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी, SSP ने दिए निर्देश
भुगतान विवाद में बंद हुए Lucknow news के 1000 कैमरे, सुरक्षा पर संकट
लखनऊ में सुरक्षा पर बड़ा संकट, 1000 CCTV कैमरे बंद; जानें क्या हैकर्स के निशाने पर आ सकता है डेटा
लखनऊ में Ayushman Yojana Scam: जरूरत से ज्यादा दिन ICU में रखे मरीज, 8 अस्पतालों पर जांच
लखनऊ नगर निगम में टैक्स घोटाला, एक ही घर के 3 अलग-अलग बिल जारी (Lucknow news)
कानपुर में दुष्कर्म-धर्मांतरण के आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, 6 KM पीछा कर पकड़ा पुलिस ने; UP crime news
UP news: सीएम योगी का मिशन विलेज, 1 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा दांव
UP news: योगी सरकार का ‘मिशन विलेज’, 1 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार, ऐसे बढ़ेगी आय
