शनिवार के चमत्कारी टोटके: धन की कमी दूर करने और सुख-शांति पाने के लिए करें ये उपाय
शनिदेव की आराधना के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन पर शनिदेव की कृपा पाने और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति के लिए कई टोटके बताए गए हैं। अगर आप भी पैसों की किल्लत या पारिवारिक कलेश से जूझ रहे हैं, तो इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें 3 लौंग डाल दें। इसके बाद इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। इस उपाय को करने से आपको शनि देव की कृपा की प्राप्ति होती है और कई तरह के कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है। यह उपाय आपको कम-से-कम 3 या 5 शनिवार तक करना चाहिए।
अगर आपके घर में बिना वजह ही कलेश की स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए शनिवार के दिन ये टोटका आपके काम आ सकता है। इसके लिए हर शनिवार की शाम को घर में कपूर और लौंग जलाएं। इस टोटके को करने से नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिलता है। जिससे परिवार में चल रहे लड़ाई-झगड़े से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
शनि देव को आक के फूल प्रिय माने गए हैं। ऐसे में शनिवार के दिन एक काले कपड़े में आक के पेड़ की जड़ और फूल को बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही आप शाम के समय शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को 7 आक के फूल अर्पित कर सकते हैं, इससे भी शनिदेव की कृपा की प्राप्ति होती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि शनिदेव की नजरों में नहीं देखना चाहिए।
कई बार अच्छा-खासा पैसा कमाने के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता। इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए आप शनिवार के दिन ये टोटका कर सकते हैं। इसके लिए एक काले कपड़े में कपूर बांधकर शनिदेव के चरणों में अर्पित कर दें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
