MG Windsor EV: 400 दिनों में 50,000 यूनिट्स की बिक्री, इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में धूम
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में MG मोटर्स की Windsor EV ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV ने केवल 400 दिनों में 50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह सफलता इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में MG मोटर्स की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रो ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “जब हमने Windsor EV लॉन्च की, तो हमारा मिशन सरल लेकिन महत्वाकांक्षी था। Windsor EV की तेज़ सफलता, रिकॉर्ड समय में 50,000 बिक्री हासिल करना, भारत की ईवी यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण है और दर्शाता है कि ग्राहक इस बदलाव को उत्साह के साथ अपना रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह उपलब्धि हमें नए ऊर्जा वाहनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और गहरा करने के लिए प्रेरित करती है। हमारा विज़न हर बार रोमांचक अनुभव प्रदान करना है, और हम भारत में मोबिलिटी के भविष्य को आकार देते हुए इस मानक को और ऊँचा उठाते रहेंगे।”
Windsor EV में कई आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर, V2L और V2V जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एंबिएंट लाइट, इनफिनिटी ग्लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्पीकर, चार ट्विटर, सब वूफर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, वुडन फिनिश, 604 लीटर बूट स्पेस, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, कनेक्टिड डीआरएल, पावर्ड टेलगेट, 18 इंच अलॉय व्हील्स, ग्लास एंटीना और फ्लश डोर हैंडल जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
Windsor Pro EV में 52.9 kWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 449 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। इसे 60 किलोवाट के डीसी फास्ट चार्जर से 50 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगी मोटर 136 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करती है। इसके सामान्य वेरिएंट में सिंगल चार्ज पर 330 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
Windsor EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.6 लाख रुपये से 18.39 लाख रुपये तक है, जबकि BaaS के तहत इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से 12.50 लाख रुपये तक है। सूत्रों के अनुसार, MG Windsor के लिमिटेड एडिशन Inspire को लॉन्च करने की भी तैयारी है, जिसका टीज़र सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
