कानपुर में Metro marshal पर हमला, नशे में धुत युवकों ने की मारपीट, कार से कुचलने का भी प्रयास
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान रास्ता बंद होने पर ड्यूटी कर रहे एक मार्शल को नशे में धुत कार सवारों ने बेरहमी से पीटा। यह घटना शुक्रवार देर रात शास्त्री चौक पर हुई। मार्शल ने जब उन्हें बैरिकेडिंग पार करने से रोका तो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित मार्शल अनमोल गुप्ता ने बताया कि जब उसने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो युवकों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।
अनमोल ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे चार युवक कार से आए थे और सभी नशे में थे। उन्होंने जबरन बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया। जब अनमोल ने विरोध किया तो दो युवक कार से उतरकर उस पर टूट पड़े। बीच-बचाव करने आए दूसरे गार्ड को भी पीटा गया। मारपीट के बाद जब युवक भागने लगे तो उन्होंने मार्शल को कार से कुचलने का भी प्रयास किया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
पीड़ित मार्शल ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, बर्रा थानाप्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
कानपुर में लव मैरिज के 3 महीने बाद महिला की हत्या, पति पर आरोप; Kanpur crime news
कानपुर में भीषण road accident, डंपर ने राज मिस्त्री को रौंदा
कानपुर: सत्यम यादव के शतक से SS Club सेमीफाइनल में, BCA को 9 विकेट से हराया
कानपुर में तीन दुकानों से ढाई लाख की चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर
कानपुर क्रिकेट न्यूज़: फ्रेंड्स एकेडमी ने हेलीजर एकेडमी को 89 रन से हराया, अमरेंद्र ने जड़े 78 रन
कानपुर: CSJMU में CSA छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण, Genetic Research Lab की बारीकियां समझीं
कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड: कोर्ट ने दीनू और अरिदमन को किया तलब, 7 फरवरी को सुनवाई
कानपुर में ई-रिक्शा चालकों को राहत, पनकी खबर, पनकी RTO सेंटर में फिर शुरू हुई फिटनेस जांच
