कानपुर में मंत्री के सामने महापौर-बागियों का शक्ति प्रदर्शन, ‘विकास कार्यों’ पर छिड़ी जंग
कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय और निष्कासित समेत छह बागी पार्षदों के बीच का विवाद बुधवार को सर्किट हाउस में शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में महापौर और उनके समर्थक पार्षदों ने जहां एकजुटता दिखाई, वहीं बागी पार्षदों ने भी अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यह पूरा घटनाक्रम घंटों चला, जिसमें चार राउंड की मैराथन बैठकें हुईं।
खास बात यह रही कि ये बैठकें अलग-अलग हुईं। पहली बैठक महापौर, उनके बेटे अमित पांडेय बंटी और समर्थक पार्षदों के साथ हुई, जबकि अंतिम बैठक महापौर की मौजूदगी में भाजपा के दोनों जिलाध्यक्षों और बागी पार्षदों के साथ संपन्न हुई। दोनों बैठकों में सवाल-जवाब का दौर चला और सर्किट हाउस के बाहर भी खेमेबंदी साफ नजर आई। दोनों खेमों के पार्षद अलग-अलग रहे और उनका आमना-सामना नहीं हुआ। प्रभारी मंत्री ने कुछ पार्षदों से अलग-अलग भी बात की।
सूत्रों के मुताबिक, बैठकों में दोनों पक्ष खुद को सही ठहराने की कोशिश में लगे रहे। महापौर समर्थक यह जताने का प्रयास करते रहे कि दो पार्षदों का निष्कासन अनुशासनहीनता के कारण हुआ था। वहीं, बागी पार्षदों ने अनुशासनहीनता के साक्ष्य मांगे और 26 दिसंबर से वीडियो फुटेज न दिखाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने नगर आयुक्त को दो बार लिखित पत्र सौंपने का भी जिक्र किया।
बागी पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि पंद्रहवें वित्त आयोग से मिली रकम से उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए गए, जबकि विपक्षी दलों के पार्षदों के यहां काम हुए। उन्होंने सीसामऊ विधान सभा उप चुनाव हारने की एक वजह इसे भी बताया। इसके विपरीत, महापौर पक्ष के पार्षदों ने सीसामऊ क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दावा किया। बागी पार्षदों ने इसका विवरण न दिखाए जाने पर सवाल उठाया और महापौर समर्थक दो पार्षदों द्वारा सदन में हाथापाई के बावजूद निलंबित न किए जाने पर भी प्रश्न खड़े किए।
कानपुर में पीएम आवास योजना के तहत 4500 लाभार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें कब आएंगे पैसे
कानपुर में आरटीई के तहत नर्सरी से कक्षा 1 तक मिलेगा प्रवेश, नई उम्र सीमा तय
कोहरे का असर: नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें अब 13 के बजाय 15.5 घंटे जलेंगी, road safety बढ़ी
कानपुर: अवैध स्टैंड संचालक पर वसूली का मुकदमा दर्ज, स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल
नौबस्ता में डीफार्मा के नाम पर ठगी, दो छात्रों से चार लाख की धोखाधड़ी
इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद अश्लील फोटो वायरल करने का मामला, आरोपी की तलाश जारी
चौबेपुर बारदाना गोदाम में भीषण आग, लाखों के बोरे राख, जांच जारी
कड़ाके की सर्दी: बर्फीली हवाओं से कानपुर बेहाल, पारा गिरा
