ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर मौलाना कल्बे जवाद का बयान, कहा ‘बंकरों में छिपने वाले नहीं थे’
लखनऊ में एक शोक सभा के दौरान मजलिसे उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत पर कड़ा रोष और गम जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई को बुजदिलाना हरकत से शहीद किया गया, जबकि वे डर कर बंकरों में छिपने वाले व्यक्ति नहीं थे। मौलाना जवाद ने जोर देकर कहा कि खामेनेई एक हिम्मतवर शख्सियत थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन मजलूमों के हक के लिए जालिमों से लड़ने में बिताया। जिस दिन वे शहीद हुए, उस दिन भी वे अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग में व्यस्त थे।
मौलाना जवाद ने अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत को इस्लाम के लिए एक बड़ी क्षति बताया और कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान न तो पहले अमेरिका और इजरायल के सामने झुका है और न ही अब झुकेगा। उन्होंने इस हत्या को सदी की सबसे अफसोसनाक घटना करार दिया। मौलाना ने कहा कि ईरान ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया, जबकि इजरायल ने पहले भी बातचीत के दौरान हमला किया था और इस बार भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया अब खुद देख रही है कि असली अपराधी कौन है और यह पूरी नाजायज योजना अमेरिका की है, जो दुनिया को गुलाम बनाना चाहता है। मौलाना ने अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और सभी से अपने घरों पर काला झंडा लगाने का आग्रह किया है।
कानपुर ईएसआईएस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं, गर्भवती महिलाओं की जांच मुश्किल
भाई दूज 5 मार्च को: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
ईरान-इजराइल युद्ध का असर: सोने-चांदी के भावों में भारी उछाल, ड्राईफ्रूट्स और चिकनकारी उद्योग भी प्रभावित
यूपी के शहरों में 3 मार्च को सहरी का सही समय जानें | Ramadan Timing UP
होली पर हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जब्त होगी गाड़ी: Lucknow Traffic Police
मत्स्य क्षेत्र में 1400 करोड़ का निवेश: UP में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, 30 कंपनियां करेंगी निवेश
कानपुर में बंदरों का आतंक जारी, महिला पर दूसरा हमला, घायल
राजस्व मामलों के निस्तारण में लखनऊ अव्वल, सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर
