मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही: हापुड़ DM सख्त, 79 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। रविवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 79 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय का पारा चढ़ गया। उन्होंने इस गैरजिम्मेदाराना रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित 79 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।nnजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह (जो हापुड़ विधानसभा में एआरओ का कार्यभार संभाल रही हैं) और खंड शिक्षा अधिकारी देशराज सिंह भी अनुपस्थित थे। कुल 397 बीएलओ में से 79 की गैरमौजूदगी को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआइआर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।nnडीएम अभिषेक पांडेय ने प्रशिक्षण के दौरान एसआइआर के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का मिलान 2003 की मतदाता सूची से किया जाएगा। चार दिसंबर तक मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशन नौ दिसंबर को होगा, जिसके बाद नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, नौ दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।nnजिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल अपने अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करें। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
कार्रवाई की जाएगी।
नामकरण समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार
शादी से पहले खूनी संघर्ष: झूठी मौत का बहाना, दूल्हे के भाई को पीटा
24 घंटे में दूर हुआ अंधेरा, DM के त्वरित एक्शन से बुजुर्ग महिला को मिली बिजली
हापुड़ में कारखाने से लाखों के माल पर चोरों का हाथ, CCTV में कैद हुई वारदात
हापुड़ में किसान हत्याकांड: दो माह बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं
हापुड़ में बुखार का कहर: युवती की मौत से गांव में दहशत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
हापुड़ के 67 गांवों को HPDA में शामिल करने की मांग, CM से हुई चर्चा
हापुड़ में वायु प्रदूषण का कहर: ‘बेहद खराब’ AQI से सांस लेना दूभर
