Maruti Brezza Facelift: टेस्टिंग के दौरान दिखी नई ब्रेजा, मिलेंगे ADAS जैसे शानदार फीचर्स
भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति सुजुकी अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इसे मनाली में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान दिखी इस एसयूवी के डिजाइन में मामूली बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नए अलॉय व्हील्स, पतले और नए एलईडी हेडलैंप, नई एलईडी डीआरएल, और बंपर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसयूवी में कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, एसयूवी के फेसलिफ्ट में इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और सीएनजी इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। जिसके साथ पांच स्पीड मैनुअल और पांच स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को दिया जाएगा।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स में इसके फेसलिफ्ट के टेस्टिंग की जानकारी दी जा रही है। उम्मीद है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारत में 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।
