मंत्री बेबी रानी मौर्य के फर्जी लेटर पैड से स्कूलों में एडमिशन का प्रयास
आगरा में कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य के लेटर पैड का दुरुपयोग किया गया। अज्ञात व्यक्तियों ने मंत्री के नाम का फर्जी लेटर पैड तैयार कर उस पर सेंट फेलिक्स और सेंट पैट्रिक्स स्कूल में बच्चों के एडमिशन के लिए सिफारिशें भेजीं।
सूत्रों के अनुसार, फर्जी लेटर पैड पर बाकायदा पत्रांक संख्या और तारीख भी अंकित थी, हालांकि असली लेटर पैड पर तारीख पेन से लिखी जाती है, जबकि फर्जी पत्र में यह टाइप की हुई थी। सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज में भेजे गए एक पत्र में न्यू आगरा निवासी इकबाल आलम की बेटी माइरा के पहली कक्षा में प्रवेश की सिफारिश की गई थी। वहीं, सेंट फेलिक्स प्री प्राइमरी विंग, सेंट पीटर्स कॉलेज, वजीरपुरा में मंटोला निवासी अमन के बेटे अबान के नर्सरी में प्रवेश के लिए सिफारिश की गई थी।
जब दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इन सिफारिशों के बारे में मंत्री के कार्यालय से पुष्टि करनी चाही, तो मामला खुल गया। मंत्री के कार्यालय से स्पष्ट किया गया कि ऐसे किसी भी पत्र को जारी नहीं किया गया था। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर कैबिनेट मंत्री ने तत्काल पुलिस आयुक्त से संपर्क कर विधिक कार्रवाई की मांग की।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मामले की जांच की गई। जांच के बाद, तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिटी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विवि युवोत्सव का दूसरा चरण 9 जनवरी से, 22 प्रतियोगिताओं में छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
साक्षी यादव का जलवा: लगातार तीसरे साल नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व
पूर्व एसओ सहित पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
पंजीकृत ब्रांड ‘दीप क्लासिक’ की नकल, नकली डिब्बे बनाने वाला गिरफ्तार
डॉ. मनोज यादव निर्विरोध बने आईडीए आगरा के नए अध्यक्ष
ताजमहल की सुंदरता बनी आगरावासियों के लिए अभिशाप, लोकसभा में उठी मांग
आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस में ट्राले ने मारी टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे
जेल से छूटा हिस्ट्रीशीटर, समर्थकों ने निकाला जुलूस, बाईपास जाम
