रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए। इन दोनों ने 136 रनों की साझेदारी की जिससे टीम 349 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच सकी।
मैच के बाद रोहित और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित और गंभीर आपस में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी मैच स्थिति पर बात कर रहे हैं जिसे लेकर दोनों के बीच असहमति है। इसी वीडियो के आधार पर बातें हो रही हैं कि दोनों के बीच मैच के बाद बहस हो गई।
रोहित-कोहली और गंभीर के बीच कुछ ठीक नहीं है और इसी को लेकर बीसीसीआई भी टेंशन में है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से गंभीर और अगरकर की जोड़ी के संबंध रोहित-कोहली से ठीक नहीं है। इसी दौरे पर रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटा शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था। ये तब हुआ था जब इसी साल रोहित की कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
जब से गंभीर टीम के कोच बने हैं तब से रोहित और कोहली के करियर पर काफी प्रभाव पड़ा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गंभीर के चलते ही रोहित और कोहली ने टेस्ट से संन्यास लिया और गंभीर ही हैं जो इन दोनों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में नहीं चाहते। इससे उलट रोहित और कोहली दोनों प्रतिबद्ध हैं कि वह वर्ल्ड कप में खेलेंगे।
रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर
विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया
झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस
विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल
झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग
झारखंड बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, 25 हजार अधिवक्ता डालेंगे वोट
