माधुरी दीक्षित ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- ‘उनके जैसा कोई और नहीं’
हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ है। उनको लेकर अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने खुलकर बात की है और हिंदी सिनेमा के ही-मैन की खासियत के बारे में जिक्र किया है।
वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका लगा। तमाम फिल्मी सितारे उनकी मौत की खबर सुनकर शोक में डूब गए। बीते 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली थी और अब तक कई सेलेब्स हिंदी सिनेमा के ही-मैन के देहांत पर दुख जताते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
अब इस मामले में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का नाम शामिल हो रहा है, जिन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए उनके बारे में खुलकर बात की है।
एक दिग्गज अभिनेता के तौर पर धर्मेंद्र को हमेशा याद किया जाएगा। 6 दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ भी फिल्मों में काम किया था। हाल ही में समाचार एजेंसी एनएआई को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में माधुरी ने धर्मेंद्र को लेकर खुलकर चर्चा की है और कहा है-
”मैंने उनके साथ काम किया। वह वाकई कमाल के इंसान थे। हद से ज्यादा हैंडसम और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति। पल पल दिल के पास तुम रहती हो… उनका गाना मेरे फेवरेट है। कई बार उनसे मेरी मुलाकात भी हुई और हर बार वह खास रही। शायद उनके जैसा कोई और नहीं। चुपके-चुपके जैसी उनकी तमाम शानदार फिल्में आपका दिल आसानी से जीत लेंगी।”
इस तरह से माधुरी दीक्षित ने धर्मेंद्र को लेकर अपनी दिल की बात कही है। मालूम हो कि माधुरी ने धर्मेंद्र के साथ खतरों के खिलाड़ी और पापी देवता जैसी मूवीज में स्क्रीन शेयर की थी। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस (Ikkis) है, जिसको 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
