मां की गुहार पर सीएम योगी ने शुरू करवाया मासूम का इलाज, जनता दर्शन में 60 से अधिक फरियादी
लखनऊ में एक हृदय विदारक घटना के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित संवेदनशीलता ने एक मां की उम्मीदों को पंख दिए। सोमवार की सुबह आयोजित ‘जनता दर्शन’ में जब एक मां अपने सात महीने के मासूम के इलाज के लिए आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए गुहार लेकर पहुंची, तो मुख्यमंत्री ने बिना एक पल गंवाए बच्चे को तत्काल केजीएमयू भेजा और उसके इलाज की व्यवस्था शुरू करवाई। यह मासूम हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल मां की व्यथा सुनी, बल्कि उन्हें यह आश्वासन भी दिया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। इस निर्देश के तुरंत बाद बच्चे को एंबुलेंस से केजीएमयू ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज प्रारंभ हो गया है। यह घटना मुख्यमंत्री की आम जनता के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक और उदाहरण है।
‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से 60 से अधिक फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी के पास जाकर व्यक्तिगत रूप से उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इनमें जमीन पर कब्जे, आर्थिक सहायता, पुलिसिया उत्पीड़न और बिजली से संबंधित मामले प्रमुख थे।
इसी क्रम में, बुलंदशहर से आए अर्धसैनिक बलों के एक जवान ने मुख्यमंत्री से अपनी जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने जवान के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए कहा कि आपकी ड्यूटी देश सेवा में है, आप निश्चिंत होकर अपना कार्य करें। परिवार की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने तत्काल इस मामले की जांच कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
‘जनता दर्शन’ में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आर्थिक सहयोग, पुलिस प्रशासन, बिजली आपूर्ति और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों ने अपनी बात रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बिहार एसटीएफ की सूचना पर लखनऊ में छह लुटेरे गिरफ्तार, पंजाब में बड़ी वारदात की फिराक में थे
लखनऊ स्टेशन पर 3.110 KG हेरोइन के साथ दो महिला गिरफ्तार, 21 करोड़ की खेप जब्त
लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव: गडेरी, काली हल्दी और मडुआ की धूम
मेहता विहार कॉलोनी में बंद मकान से नकदी और जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, एक का ट्रांसफर रद्द
दूसरे के नाम पर सेना में नौकरी, जमीन हड़पी: चार पर मुकदमा दर्ज
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि में बदलाव: संस्कृत टली, हिंदी दो पालियों में
लखनऊ में अंडर-17 एथलेटिक्स गेम्स का आगाज, ‘सिंघा’ बना शुभंकर
