0

मां की गोद से खाई में गिरा, दैवीय चमत्कार से 5 साल का बच्चा बचा

By Dec 6, 2025

लोहाघाट-बाराकोट मोटर मार्ग पर बागधारा के पास हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार की रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भयानक हादसे में स्याल्दे (अल्मोड़ा) निवासी 28 वर्षीय भावना चौबे और उनके छह वर्षीय बेटे प्रियांशु चौबे भी शामिल हैं।

इस त्रासदी के बीच, एक पांच साल का मासूम, चेतन चौबे, दैवीय चमत्कार से पूरी तरह सुरक्षित बच गया। जब राहत-बचाव दल और स्थानीय ग्रामीण दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मलबे से कुछ दूरी पर चेतन खून से सने कपड़ों में जमीन पर बेसुध पड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब चेतन को होश आया तो वह अचानक उठा और क्षतिग्रस्त वाहन की ओर दौड़ पड़ा। वह जोर-जोर से ‘मम्मी-मम्मी’ चिल्लाने लगा। बच्चे के इस हाल को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। बड़ी मुश्किल से उसे शांत कराया गया। सूत्रों के अनुसार, चेतन की आंखों के सामने ही उसकी मां और बड़े भाई ने दम तोड़ दिया था।

चिकित्सकों ने बताया कि चेतन के बाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है, लेकिन उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त चेतन अपनी मां की गोद में बैठा था और संभवतः मां ने अंतिम क्षणों में उसे कसकर सीने से लगा लिया होगा, जिससे वह वाहन से बाहर गिर गया और उसकी जान बच गई। पांच साल का चेतन बार-बार अपनी मां को पुकार रहा है, लेकिन उसे इस बात का आभास नहीं है कि उसकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएगी।

इस दुखद हादसे में मृतक भावना चौबे के पति सुरेश चौबे की जान बाल-बाल बच गई, क्योंकि वह उस समय दूल्हा-दुल्हन के वाहन में बैठे थे। मृतक भावना, दूल्हे की बहन बताई जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वाराहाट में खाई में गिरी जीप, चालक की मौत; तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट तहसील में शनिवार दोपहर को एक हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया। नगर से नौबाड़ा की ओर जा रही एक यात्री जीप काफलानी के निकट वणधार क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर...
By Dec 6, 2025

साझा करें