0

IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो यात्रियों की ‘लगेज’ जंग: 5 दिन से भटक रहे यात्री, दवाइयां भी फंसी

By Dec 10, 2025

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को लगेज का ढेर लग गया है, जहां उड़ानों में व्यवधान और रद्दीकरण के कारण इंडिगो यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। यात्रियों के लिए इंडिगो की उड़ानों के रद होने से जुड़ी परेशानी भले ही धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन लगेज की बात करें तो यहां अभी भी मारामारी की स्थिति है। कई ऐसे भी लोग हैं, जो एक, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे पांच दिन बीत जाने के बाद भी लगेज के इंतजार में हैं। इनमें से कई जहां अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद इंतजार कर रहे हैं तो कई ऐसे हैं जो अपने स्वजन को रोजाना एयरपोर्ट भेजकर बस किसी तरह लगेज पाने की जुगत में हैं।

गुजरात के सूरत में रहने वाले किरण व विभा गांधी तीन दिसंबर को वाराणसी से खजुराहो हाेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से उसी दिन इनकी उड़ान सूरत के लिए थी। मगर तीन तारीख को उड़ान रद हुई। बाद में इसे रिशेडयूल करके पांच दिसंबर किया गया लेकिन पांच तारीख को एयरपोर्ट पहुंचने में पता चला कि टर्मिनल के भीतर इंडिगो के यात्रियों को प्रवेश करने ही नहीं दिया जा रहा है। कस्टम केयर से कई बार की कोशिश के बाद इन्हें आश्वस्त किया गया कि आपका लगेज आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा। उड़ान कब मिलेगी, इसका कोई उत्तर नहीं मिला।

बाद में किरण ने किसी तरह सामान्य किराए से तीन गुना अधिक किराया देकर बस की टिकट अहमदाबाद के लिए ली। बदकिस्मती देखिए, यहां भी लेटलतीफी ने इनका पीछा नहीं छोड़ा। तय समय से करीब तीन घंटे बाद बस आई। खैर किसी तरह अहमदाबाद पहुंचे लेकिन दिल्ली में रहते हुए इन्होंने अहमदाबाद से सूरत के लिए जो टैक्सी बुक की थी, वह तय समय के बीतते ही निकल गई। यहां भी इन्हें जबरदस्त घाटा हुआ। बाद में किसी तरह अहमदाबाद से सूरत रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचे। उम्मीद थी कि लगेज पहुंच गया होगा लेकिन यह क्या लगेज नहीं इन्हें लगेज की कुछ तस्वीर वाटसएप पर मिलीं। पूछा गया कि यह लगेज आपका ही है न। किरण बताते हैं कि जो लगेज की तस्वीर भेजी गई है, वह इन्हीं की है लेकिन कुछ लगेज कुछ लगेज गायब हैं। इसके बाद बार-बार की कोशिश के बाद भी इंडिगो के कस्टमर केयर से इनका संपर्क नहीं हो पा रहा है।

किरण बताते हैं कि इंडिगो प्रकरण ने पूरे विमानन प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इंडिगो को दिसंबर की शुरुआत से ही पता चल गया होगा कि यह समस्या आने वाली है, लेकिन उसने इस समस्या से नियामक एजेंसियों व ग्राहकों को अवगत कराने की जरुरत नहीं समझी। यह इंडिगो की नैतिकता व उसकी पेशेवर सोच पर सवाल खड़े करता है। पहले आपने ग्राहकों से मुंह मोड़ा और अब उनका लगेज वापस नहीं दे रहे हो, यह सरासर धोखा है।

किरण की पत्नी विभा बताती हैं कि लगेज में उनकी जरुरी दवाइयां हैं। वाराणसी मंदिर का प्रसाद है, जो उन्होंने अपने स्वजन व पड़ोसियों के लिए खरीदा था, अब उसका क्या होगा। यह आस्था के साथ भी खिलवाड़ है। यात्रियों को जो परेशानी हुई और जो हाे रही है, उसके लिए कौन जिम्मेदार है, जिम्मेदार को क्या सजा मिली, यह जानने का हम सभी को हक है। हम लाेग अब शायद ही इंडिगो की उड़ानों पर भरोसा कर सकें। बता दें। बता दें कि किरण व विभा गुजरात के सूरत से तीर्थाटन के लिए निकले यात्रियों के जत्त्थे में शामिल लोग हैं। जत्थे में इनके साथ सूरत के करीब 15 लोग और थे। इनमें से किसी को भी लगेज भी लगेज अभी तक नहीं मिला है।

टर्मिनल एक के टिकट काउंटर को कई लोग इंक्वायरी काउंटर समझते हैं। यहां कतार में लगे लोगों में कई ऐसे हैं जो केवल और केवल लगेज के बारे में जानकारी लेने आए हैं। लंबे समय कतार में खड़े होने के बाद जब ऐसे लोगों की बारी आती है तो उन्हें कहा जाता है कि लगेज के बारे में वे कुछ भी नहीं बता सकते।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों...
By Dec 10, 2025

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों ने...
By Dec 10, 2025

बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी बहस से कभी नहीं भागती है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब संसद में विभिन्न मुद्दों पर...
By Dec 10, 2025

क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा

शेयर बाजार की ही तरह आज के समय में लोग क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए ये ट्रेडिंग की जाती है। इन प्लेटफॉर्म के...
By Dec 10, 2025

Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच

अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते की...
By Dec 10, 2025

पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में औपचारिक रूप से असहमति नोट प्रस्तुत किया। यह बैठक केंद्रीय सूचना आयोग...
By Dec 10, 2025

चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद

इंडिगो संकट से प्रभावित लोगों को राहत और धन वापसी के निर्देश के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार और इंडिगो संकट से प्रभावित...
By Dec 10, 2025

साझा करें