लखनऊ: माती गांव में बेकाबू कंटेनर ने तोड़े 9 बिजली के खंभे, कई इलाकों में Power Cut
By
Feb 5, 2026
लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में बुधवार सुबह माती गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कंटेनर गांव की संकरी सड़क में घुसते ही अनियंत्रित हो गया। कंटेनर ने सड़क किनारे लगे बिजली के नौ खंभों को तोड़ दिया। इस दौरान खंभों पर लगी एबीसी केबल भी टूट गई, जिससे आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग और सरोजनीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। हालांकि, देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अगली खबरें
भुगतान विवाद में बंद हुए Lucknow news के 1000 कैमरे, सुरक्षा पर संकट
लखनऊ में सुरक्षा पर बड़ा संकट, 1000 CCTV कैमरे बंद; जानें क्या हैकर्स के निशाने पर आ सकता है डेटा
लखनऊ में Ayushman Yojana Scam: जरूरत से ज्यादा दिन ICU में रखे मरीज, 8 अस्पतालों पर जांच
लखनऊ नगर निगम में टैक्स घोटाला, एक ही घर के 3 अलग-अलग बिल जारी (Lucknow news)
लखनऊ में ‘चालान’ लिंक से साइबर फ्रॉड, सीनियर सिटीजन के खाते से उड़े 12 लाख रुपये
लखनऊ में फिर बढ़ेगी गलन, पछुआ हवाएं गिराएंगी पारा: Lucknow Weather Update
लखनऊ एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर, एक फ्लाइट डायवर्ट; दर्जनों लेट
Lucknow electricity bill: उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी, महासमिति ने की शिकायत
