0

Lucknow News: आरा मशीन मालिक की पिस्टल लूटकर फायरिंग, बाल-बाल बचे, UP crime

By Jul 21, 2026

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बढ़ौना मोड़ पर लकड़ी के पटरे लदे ट्रक से एक मकान का बिजली का तार टूट जाने के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और चाबी छीन ली।

घटना की सूचना मिलने पर आरा मशीन मालिक जितेंद्र सिंह जीतू अपने साथी ब्रह्मानंद सक्सेना के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने लोगों से बातचीत शुरू की, भीड़ उग्र हो गई और जीतू की कमर से उनकी लाइसेंसी पिस्टल लूट ली। आरोप है कि पिस्टल से चार राउंड फायरिंग भी की गई, हालांकि जीतू को गोली नहीं लगी। इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे ब्रह्मानंद सक्सेना का मोबाइल भी कथित तौर पर लूट लिया गया।

सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात करीब 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पत्नी को एलआईसी अधिकारी के साथ देख बिफरा पति, लखनऊ में सड़क पर हंगामा

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को एलआईसी अधिकारी के साथ देखे जाने के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
By Jul 21, 2026

बीबीएयू के छात्रों ने जीता बेस्ट मेमोरियल अवार्ड, राष्ट्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के विधि विभाग के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। उन्होंने बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम जस्टिस डीपी गुप्ता राष्ट्रीय मूट...
By Jul 21, 2026

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: भारतीय ज्ञान परंपरा से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त

भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं लज्जाराम तोमर जी के शिक्षा दर्शन विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान...
By Jul 21, 2026

Lucknow News: सिविल अस्पताल में कॉकरोच मिलने पर कंपनी को चेतावनी, पेस्ट कंट्रोल पर सवाल

लखनऊ के सिविल अस्पताल में कीट नियंत्रण पर हर साल लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों के बिस्तरों पर कॉकरोच और खटमल का घूमना चिंता का विषय है। अस्पताल के पद्मश्री एससी राय वार्ड...
By Jul 21, 2026

साझा करें