Lucknow News: बेटी के स्कूल जाने के बाद मां ने लगाई फांसी, पति नोएडा में करता है नौकरी
लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बसंत कुंज इलाके में एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला की 10 वर्षीय बेटी स्कूल गई हुई थी। जब बेटी लौटी तो घर का माहौल गमगीन था। महिला के पति ने नोएडा से फोन किया था, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो उसने रिश्तेदार को घर भेजा।
मृतका की पहचान सोनाली त्रिपाठी (30) के रूप में हुई है। वह पिछले 10 साल से बसंत कुंज में किराये के मकान में अपनी बेटी के साथ रह रही थी। उसका पति विवेक नोएडा में नौकरी करता है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे सोनाली ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
पति विवेक ने कई बार फोन किया, लेकिन जब सोनाली ने फोन नहीं उठाया तो उसे चिंता हुई। उसने लखनऊ में रहने वाले एक रिश्तेदार को घर जाकर देखने के लिए कहा। रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से जाली से झांका तो सोनाली फंदे पर लटकी हुई मिली।
सूचना पर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया जा रहा है कि पति विवेक नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
लखनऊ में जनरेटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार (Lucknow crime news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार (Lucknow crime news)
LDA Anant Nagar Scheme: लखनऊ में 636 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन, 7334 आवेदकों ने लिया हिस्सा
मिर्गी के मरीजों के लिए चेतावनी: दिमाग में कीड़े (brain worms) हो सकते हैं मुख्य कारण
लखनऊ: दिमाग में कीड़े मिर्गी का मुख्य कारण, विशेषज्ञों ने बताया Neurocysticercosis का खतरा
लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, Angel One CEO की सेक्रेटरी बनकर 93 लाख ठगे
लखनऊ में हिंदू सम्मेलन: एकजुटता से राष्ट्र को सशक्त दिशा मिलेगी, बोले वक्ता
Lucknow news: हिंदू सम्मेलन में एकजुटता पर जोर, कहा- संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त दिशा देगा
