Lucknow News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध पर मां-बेटी को पीटा
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। आरोप है कि गांव के चार युवक, जिनमें रिंकू, देवेंद्र, सुरेंद्र उर्फ ननकू और नरेंद्र शामिल हैं, गालियां देते हुए एक युवती के घर में घुस गए।
जब युवती की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मां के साथ मारपीट की। इसी बीच, युवती ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर मुंह दबाते हुए उसे अगवा करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी भाग निकले। भागते समय उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी दी, खासकर एफआईआर दर्ज कराने पर भाई-बहनों को मारने की चेतावनी दी।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लखनऊ में कार की टक्कर से मिठाई कारोबारी का बेटा गंभीर रूप से घायल, पैर काटने की नौबत
लखनऊ: ट्रक की टक्कर से गिरे बिजली के दो खंभे, इलाके में बिजली गुल
लखनऊ में महिला को बदनाम करने की साजिश, फर्जी इंस्टा अकाउंट पर केस दर्ज
लखनऊ में झमाझम बारिश: पुराने शहर से सरोजनीनगर तक जलमग्न, IMD का यलो अलर्ट जारी
Lucknow News: कार्यवाहक अफसरों के भरोसे लोकबंधु अस्पताल, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी
Lucknow News: लोकबंधु में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, गर्भवती महिलाओं की जांच ठप
पीजीआई क्षेत्र में युवती का शव फंदे से लटका मिला, नोट्स लेने आई थी लखनऊ
