लखनऊ: बेटी के स्कूल जाते ही मां ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम; Lucknow news
लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। 30 वर्षीय सोनाली त्रिपाठी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी 10 साल की बेटी स्कूल गई हुई थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
सोनाली त्रिपाठी बसंत कुंज इलाके में किराए के मकान में रहती थीं। उनके पति विवेक नोएडा में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को जब विवेक ने कई बार फोन किया और सोनाली ने जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने एक रिश्तेदार को घर जाकर देखने के लिए कहा। रिश्तेदार जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से जाली से झांकने पर सोनाली फंदे से लटकी मिलीं।
रिश्तेदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पति विवेक नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।
लखनऊ में जनरेटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार (Lucknow crime news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार (Lucknow crime news)
LDA Anant Nagar Scheme: लखनऊ में 636 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन, 7334 आवेदकों ने लिया हिस्सा
मिर्गी के मरीजों के लिए चेतावनी: दिमाग में कीड़े (brain worms) हो सकते हैं मुख्य कारण
लखनऊ: दिमाग में कीड़े मिर्गी का मुख्य कारण, विशेषज्ञों ने बताया Neurocysticercosis का खतरा
लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, Angel One CEO की सेक्रेटरी बनकर 93 लाख ठगे
लखनऊ में हिंदू सम्मेलन: एकजुटता से राष्ट्र को सशक्त दिशा मिलेगी, बोले वक्ता
Lucknow news: हिंदू सम्मेलन में एकजुटता पर जोर, कहा- संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त दिशा देगा
