लखनऊ मेट्रो फेज-2: डिपो के लिए LDA ने तलाशी 40 एकड़ जमीन, आवंटियों के हितों का भी रखा ध्यान
लखनऊ मेट्रो के बहुप्रतीक्षित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के डिपो के निर्माण के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बसंतकुंज योजना के सेक्टर-ए में लगभग 40 एकड़ जमीन तलाश ली है। यह जमीन मेट्रो डिपो के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे परियोजना को गति मिलेगी। एलडीए जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके इस जमीन का विस्तृत ब्योरा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) को सौंपेगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 13 अगस्त को एक पत्र भेजकर हरदोई रोड पर मेट्रो डिपो के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके जवाब में, एलडीए ने बसंतकुंज योजना में भूमि की पैमाइश और सर्वे का कार्य कराया। सर्वे में योजना के सेक्टर-ए के दक्षिणी भाग में लगभग 40 एकड़ भूमि मिली है, जो 60 मीटर और 30 मीटर चौड़े मार्गों पर स्थित है। इस क्षेत्र में मछली मंडी की भूमि को भी शामिल किया गया है।
एलडीए उपाध्यक्ष ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बसंतकुंज योजना के सेक्टर-ए में लॉटरी द्वारा आवंटित किए गए 272 भूखंडों पर आवंटियों को कब्जा दिया जाना है। मेट्रो के डिपो के लिए जमीन तलाशते समय इन सभी आवंटियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेक्टर-ए के सभी आवंटियों के भूखंडों को यूपीएमआरसी को मेट्रो डिपो के लिए दी जाने वाली जमीन से पूरी तरह अलग रखा गया है। इससे आवंटियों की जमीन सुरक्षित रहेगी और उन्हें जल्द ही उनके भूखंडों का कब्जा मिल सकेगा।
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’
UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र
लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’
रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा
यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन
