लखनऊ: आईजी स्टांप कार्यालय में भीषण आग, अहम दस्तावेज खाक, धमाकों से मचा हड़कंप
गोमतीनगर विश्वासखंड नेहरू एंक्लेव में स्थित आईजी स्टांप कार्यालय में बुधवार रात भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आग की तपिश से खिड़कियों के शीशे और एसी के कंप्रेशर फटने से लगातार धमाके होते रहे। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस आग की घटना में स्टांप कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए, जबकि पानी पड़ने से अन्य दस्तावेज भी खराब हो गए। रेशम निदेशालय की दूसरी मंजिल पर स्थित इस कार्यालय से रात करीब नौ बजे धुआं और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और दमकल विभाग को सूचना दी।
आग की विकरालता को देखते हुए दमकल कर्मियों को विशेष उपकरणों के साथ अंदर दाखिल होना पड़ा। स्टांप विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी है और कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जांच में यह भी सामने आया कि कार्यालय में अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं थे, जिसमें स्मोक सेंसर जैसे उपकरण नदारद थे। अग्निशमन विभाग अब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से पत्राचार करेगा।
लखनऊ के निर्माता की फिल्म ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग शुरू, अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिका में
कृतज्ञ के ऑलराउंड प्रदर्शन से एनईआर लखनऊ ने जीता बी डिवीजन क्रिकेट का खिताब
फिल्म निवेश के नाम पर 91.5 लाख की ठगी, झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी: Lucknow Crime
दुबग्गा में छात्र पर हमला: दबंगों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर दबाव
AI से अश्लील फोटो बनाकर युवती को ब्लैकमेल, 20 हजार वसूले
लखनऊ: बस में चढ़ते वक्त वृद्ध महिला के लाखों के जेवर चोरी, पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप | Lucknow crime news
लखनऊ में Smart Meter लगा रहे कर्मचारी से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ: पिता के शव के किए थे छह टुकड़े, बेटे ने कबूला जघन्य Lucknow crime
