लखनऊ: डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से लौटाई युवती की सांसें, Nasal Bone फ्रैक्चर का सफल इलाज
लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर 22 वर्षीय युवती को बड़ी राहत प्रदान की है। करीब 11 महीने पहले सड़क हादसे में उसकी नाक की हड्डी (Nasal Bone) में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके कारण उसे सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। इस सफल सर्जरी के बाद युवती अब सामान्य स्थिति में सांस ले पा रही है, जो चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
लखनऊ निवासी नेहा को लगभग 11 माह पूर्व एक सड़क हादसे में चोट लगी थी, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी। उस समय इस चोट का समुचित इलाज नहीं हो पाया था, जिसके चलते समय के साथ उसकी सांस लेने की समस्या बढ़ती गई। पहले उसे ऑगमेंटेशन राइनोप्लास्टी की सलाह दी गई थी, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो पाया था।
सांस लेने में बढ़ती परेशानी के कारण परिवारीजन नेहा को ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां ईएनटी विभाग की डॉ. अनित्य श्रीवास्तव ने मरीज की जांच की और पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी संबंधित परीक्षणों के बाद ऑगमेंटेशन राइनोप्लास्टी का निर्णय लिया गया। 18 फरवरी को सफलतापूर्वक की गई इस सर्जरी में कान (पिन्ना) से कार्टिलेज ग्राफ्ट लेकर नाक की हड्डी को ठीक किया गया।
ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत अब पूरी तरह ठीक है और वह सामान्य रूप से सांस ले पा रही है। यह सफल ऑपरेशन डॉ. अनित्य श्रीवास्तव (ईएनटी सर्जन), डॉ. शाहिद अंसारी (एनस्थीसिया), स्टाफ नर्स कीर्ति उपाध्याय और नीतू पांडे की टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। यह घटना समय पर सही चिकित्सा हस्तक्षेप के महत्व को दर्शाती है।
दुघरा ग्राम पंचायत में मंजरी वर्मा बनीं नई कोटेदार, 42 वोटों से दर्ज की जीत | Lucknow News
लखनऊ में व्यवसायी का अपहरण कर पीटा, लूट का आरोप; पुरानी रंजिश का मामला सामने आया | Lucknow crime
लखनऊ: इटौंजा में शांतिपूर्ण तरीके से बदले गए बिजली मीटर, Itauja news
लखनऊ: दुबग्गा के मंदिर में सेवादार की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; Lucknow Police ने किया खुलासा
लखनऊ के दुबग्गा में मंदिर सेवादार की निर्मम हत्या, तीन गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ में रिटायर्ड PCS अधिकारी को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, चालक फरार | Lucknow accident
लखनऊ में बड़ा GST fraud: फर्जी फर्म से 4.70 करोड़ का लेन-देन, तीन गिरफ्तार
लखनऊ में Facebook ID हैक कर साइबर ठगों ने की 1.85 लाख की cyber fraud
