0

इंदौर में लव जिहाद: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव; आरोपी गिरफ्तार

By Dec 10, 2025

इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने अपने सहपाठी हम्स शेख पर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हम्स ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का प्रस्ताव दिया। जब छात्रा ने मना किया, तो उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पीड़िता की शादी होने के बाद भी आरोपी हम्स ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। वह लगातार उस पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। आखिरकार, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी घटना बताई और बुधवार रात तिलक नगर थाने में हम्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

इस मामले में हिंदू संगठनों और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता की मदद की। आरोपी हम्स को पिपल्याहाना से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि, इस दौरान यह आरोप भी लगा कि एक स्थानीय भाजपा नेता अजहर शेख ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया था। पुलिस ने हम्स के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफनाक खेल: फर्जी CBI-TRAI अफसर ने बुजुर्ग को 7 दिन डराकर हड़पे 27 लाख, गिरवी रखवाए गहने

इंदौर शहर में साइबर अपराधियों ने डिजिटल ठगी का चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला अंजाम दिया है। फर्जी TRAI और CBI अधिकारी बनकर 62 वर्षीय बुजुर्ग को पूरे सात दिन तक “डिजिटल...
By Dec 10, 2025

साझा करें