0

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति ने लगाए गंभीर आरोप

By Dec 10, 2025

बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही कमलपुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी के संग फरार हो गई। महिला के पति श्रवन मुखिया आठ माह पहले मजदूरी के लिए मुंबई गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सावो देवी ने इंस्टाग्राम पर छपरा के एक युवक शिबू राम से दोस्ती कर ली। यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई।

सावो देवी और श्रवन मुखिया की शादी को 15 साल हो चुके थे और उनके सात साल और डेढ़ साल के दो बेटे हैं। महिला 15 दिन पहले मायके जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और सीधे अपने प्रेमी के पास छपरा पहुंच गई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब सावो देवी के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए नवहट्टा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों को लगा कि सावो देवी मायके नहीं गई है, बल्कि कहीं और फरार हो गई है।

पति श्रवन मुखिया ने बताया कि उनकी पत्नी ने पूर्व में विभिन्न आठ लोन कंपनियों से लगभग 5 लाख रुपये का लोन लिया था। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने पत्नी के मायके जाकर बात की, जहां मारपीट भी हुई। इसके बाद मामला शांत हुआ और वह घर का खर्च चलाने के लिए मुंबई चले गए। उनके मुंबई जाने के बाद ही पत्नी ने इंस्टाग्राम पर प्रेमी से संपर्क साधा और फरार हो गई।

बाद में श्रवन मुखिया के परिजनों को छपरा में पत्नी के होने की सूचना मिली। जब वे वहां पहुंचे तो सावो देवी ने अपने सास-ससुर को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां सावो देवी ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ का गठन, अब ग्रामीण इलाकों में भी निडर होकर चलेंगी बेटियां

सहरसा जिले के नवहट्टा समेत शहरी और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड का गठन किया जाएगा। प्रत्येक थाने में महिला सब-इंस्पेक्टर को प्रभारी बनाया जाएगा। इसके साथ तीन सिपाहियों की...
By Dec 10, 2025

सहरसा: शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पड़ोसियों ने बाइक पर भगाया; विधवा मां की गुहार, ‘मेरी बेटी को बचा लो’

सहरसा के नगर निगम वार्ड नंबर 23 में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन तीन...
By Dec 10, 2025

बिहार के सहरसा में खौफनाक मंजर: 15 दिन में 3 गोलीकांड, एक की मौत, पुलिस पर उठे सवाल

बिहार के सहरसा जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। बेखौफ अपराधियों ने एक पखवाड़े के अंदर थाना क्षेत्र में दो और सीमा से सटे क्षेत्र में एक के बाद एक गोलीकांड की घटना को...
By Dec 10, 2025

कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, जनसेवा एक्सप्रेस 2 महीने के लिए रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

सहरसा रेल खंड पर घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को अब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया...
By Dec 10, 2025

साझा करें