बीबीएयू में LLM प्रवेश शुरू, 22 जुलाई तक करें आवेदन: जानें पूरी प्रक्रिया
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई तक पूरी करनी होगी, जिसमें मूल्यांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ ईमेल द्वारा जमा करने होंगे।
यह प्रवेश प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी, जिसमें 70 प्रतिशत अंक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से और शेष 30 प्रतिशत अंक स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (एसओपी), कार्यानुभव (इंटर्नशिप) और शोध प्रकाशनों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। कार्यानुभव के लिए अधिकतम 10 अंक, शोध प्रकाशन के लिए अधिकतम 10 अंक और एसओपी के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया यूजीसी के एक वर्षीय एलएलएम कार्यक्रम संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप है।
इस एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का तीन या पांच वर्षीय एलएलबी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और एससी-एसटी-दिव्यांग श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत अंक एलएलबी में आवश्यक हैं। विश्वविद्यालय में आरक्षण नीति के तहत एससी-एसटी वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
Lucknow News: राजाजीपुरम में खंभे में आग से बिजली गुल, city power outage
लखनऊ में रेव पार्टी पर हंगामा: पुलिस ने रोकी पार्टी, निवासियों का प्रदर्शन
लखनऊ: स्कूल वैन ड्राइवर की दरिंदगी, बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट
लखनऊ विश्वविद्यालय: बीए, बीएससी, बीकॉम परीक्षा शुल्क 800 रुपए, नई फीस संरचना लागू
