0

बिहार में शराबबंदी के बीच बांका में 1 करोड़ की शराब जब्त, पश्चिम बंगाल से कनेक्शन का खुलासा

By Jan 25, 2026

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांका पुलिस ने भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से लाई जा रही करीब 1 करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस को राज्य मुख्यालय से सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से बांका के रास्ते गोरखपुर ले जाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा जाना है। इसी सूचना के आधार पर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान हंसडीहा की ओर से आ रहे एक ट्रक को बाराहाट थाना के पास रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से विभिन्न ब्रांडों की कुल 10,372.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब्त शराब की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी है।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अनिल कुमार (23 वर्ष), जो मुजफ्फरपुर जिले के दाइदोल बैंगन चौक, थाना सकरा का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी, कहां सप्लाई होनी थी और इस तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा स्वयं बाराहाट थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पूरे नेटवर्क का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड: बांका के रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा 30 हजार तक का लोन

बांका जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छोटे और फुटकर विक्रेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब शहर के फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों को पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड...
By Jan 25, 2026

सान्याल बाबा के जन्मोत्सव से शुरू हुआ गुरुधाम बौंसी का वार्षिकोत्सव, 1000 से अधिक को दीक्षा

गुरुधाम आश्रम, बौंसी में पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ संस्थापक योगाचार्य सान्याल बाबा के जन्मोत्सव के साथ हुआ। इस अवसर पर शिष्यों ने गुरु के चित्र के साथ प्रभात फेरी निकाली। ब्रह्म मुहूर्त में मुख्य...
By Jan 25, 2026

साझा करें