लोको पायलटों की सतर्कता से टली बड़ी ट्रेन दुर्घटना, रेलवे ने किया पुरस्कृत
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में तैनात लोको पायलटों की असाधारण सतर्कता और सूझबूझ ने एक संभावित ट्रेन दुर्घटना को टाल दिया है। इस सराहनीय कार्य के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार रेलकर्मियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ घोषित करते हुए नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। इस सम्मान से पुरस्कृत रेलकर्मियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
सूत्रों के अनुसार, 29 सितंबर को गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस (15113) का संचालन करते समय लखनऊ मंडल के लोको पायलट युधिष्ठिर मीना और सहायक लोको पायलट मिथिलेश कुमार दास को चौकाघाट-घाघराघाट खंड में अचानक झटका महसूस हुआ। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर घाघरा घाट को दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए चौकाघाट-घाघराघाट खंड पर ट्रेनों की गति को तत्काल 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित कर दिया। लोको पायलटों की इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना को टालने में सफलता मिली।
इसी क्रम में, वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन पर वरिष्ठ तकनीशियन संतोष कुमार राम ने 15 नवंबर को ड्यूटी के दौरान वाशिंग पिट पर रेक के रखरखाव का कार्य करते हुए एक कोच के सीबीसी ड्राफ्ट गियर का इंड कैप मिसिंग और स्पिण्डल खुला पाया। यह स्थिति संरक्षा की दृष्टि से गंभीर थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने पर्यवेक्षक को दी। उनकी सतर्कता के चलते उस कोच को रेक से अलग कर मरम्मत के लिए सिक लाइन में भेज दिया गया, जिससे एक संभावित दुर्घटना को रोका जा सका।
एक अन्य घटना में, इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन पर 30 नवंबर को लोको पायलट रवि रंजन राजर्षि ने 15076 एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करते समय होम सिग्नल पार करने के बाद देखा कि रेलवे फाटक का बूम खुला हुआ है और क्रॉसिंग पर स्लाडिंग बूम व चेन भी नहीं लगे हैं। चालक ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और वॉकी-टॉकी के माध्यम से ट्रेन मैनेजर तथा खटीमा स्टेशन मास्टर को सूचित किया। लोको पायलट की इस सजगता ने भी एक गंभीर रेल हादसे को होने से बचाया।
महाप्रबंधक ने इन सभी रेलकर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही सतर्क और समर्पित रेलकर्मी रेलवे की संरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अन्य रेलकर्मियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
सघन पल्स पोलियो अभियान 14 दिसंबर से: 7 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे मार्च 2026 में होगा चालू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
लखनऊ में गोमती किनारे बसेगा नया शहर, ग्रीन कॉरिडोर बनेगा नई सीमा
56 फ्लॉप के बाद बने हाईएस्ट अर्नर, ये हैं वो दमदार एक्टर
यूपी पीईटी रिजल्ट 2025: लाखों अभ्यर्थी नतीजों का इंतजार, कभी भी हो सकता है जारी
LDA Flats: मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैटों पर अब 25% जमा करके मिलेगा कब्जा
डायबिटीज से प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं को मिलती है अतिरिक्त आक्रामकता, केजीएमयू की नई स्टडी का खुलासा
2026 में यूपी सरकारी कर्मचारियों को नौ बार मिलेगा तीन दिन का अवकाश
