2026 में यूपी सरकारी कर्मचारियों को नौ बार मिलेगा तीन दिन का अवकाश
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए नए साल 2026 में छुट्टियों की सौगात मिलने वाली है। पांच दिवसीय कार्य प्रणाली (शनिवार और रविवार को अवकाश) वाले सचिवालय सहित तमाम सरकारी कर्मचारियों को आगामी वर्ष में नौ बार तीन-तीन दिनों का लंबा अवकाश मिलने जा रहा है। इससे कर्मचारियों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ सैर-सपाटे का भरपूर मौका मिलेगा।nnशासन की ओर से घोषित 24 सार्वजनिक अवकाशों में से छह अवकाश शुक्रवार और तीन अवकाश सोमवार को पड़ रहे हैं। इन छुट्टियों के शुक्रवार या सोमवार को पड़ने के कारण ये स्वतः ही वीकेंड से जुड़ जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को तीन दिन का लंबा अवकाश मिलेगा। वहीं, छह दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को भी वर्ष भर में छह बार लगातार दो दिनों का अवकाश प्राप्त होगा।nnजारी सूची के अनुसार, वर्ष 2026 के 24 सार्वजनिक अवकाशों में तीन सोमवार, चार मंगलवार, चार बुधवार, दो गुरुवार, छह शुक्रवार, तीन शनिवार तथा दो रविवार को पड़ रहे हैं। छुट्टियों के हिसाब से मार्च का महीना सबसे खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में पांच सार्वजनिक अवकाशों के साथ पांच रविवार भी पड़ेंगे।nnवर्ष 2026 के प्रमुख सार्वजनिक अवकाशों में 3 जनवरी (शनिवार) हजरत अली का जन्म दिवस, 26 जनवरी (सोमवार) गणतंत्र दिवस, 15 फरवरी (रविवार) महाशिवरात्रि, 2 मार्च (सोमवार) होलिका दहन, 4 मार्च (बुधवार) होली, 21 मार्च (शनिवार) ईद-उल-फितर, 26 मार्च (गुरुवार) राम नवमी और 31 मार्च (मंगलवार) महावीर जयंती शामिल हैं।nnअप्रैल से दिसंबर तक के प्रमुख सार्वजनिक अवकाशों में 3 अप्रैल (शुक्रवार) गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल (मंगलवार) डा. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस, 1 मई (शुक्रवार) बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई (बुधवार) बकरीद, 26 जून (गुरुवार) मोहर्रम, 15 अगस्त (शनिवार) स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त (बुधवार) ईद-ए-मिलाद, 28 अगस्त (शुक्रवार) रक्षा बंधन, 4 सितंबर (शुक्रवार) जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर (शुक्रवार) गांधी जयंती, 20 अक्टूबर (मंगलवार) दशहरा/विजयदशमी, 8 नवंबर (रविवार) दीपावली, 9 नवंबर (सोमवार) गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर (बुधवार) भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, 24 नवंबर (मंगलवार) गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर (शुक्रवार) क्रिसमस-डे शामिल हैं।nnइसके अतिरिक्त, शासन ने वर्ष 2026 के लिए 31 निर्बंधित अवकाशों की भी घोषणा की है, जिससे कर्मचारियों को अपनी सुविधा अनुसार अन्य दिनों में भी अवकाश लेने का अवसर मिलेगा। यह अवकाश सूची प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए कार्य-जीवन संतुलन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।”
होगी।
