0

लेडी साइको किलर पूनम: चार नहीं, एक अजन्मे बच्चे की भी ली थी जान!

By Dec 6, 2025

गांव भावड़ की पूनम का असली चेहरा जब तीन दिन पहले सामने आया तो वह बेहद डरावना था। यह महिला अलग-अलग जगहों पर चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर चुकी थी। जांच में सामने आए तथ्य बेहद चौंकाने वाले और रोंगटे खड़े करने वाले हैं। पूनम ने सभी बच्चों को मारने के लिए एक ही तरीका अपनाया – पानी में डुबोकर मौत के घाट उतारना। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर वह कोई और तरीका अपनाती तो शायद बच्चे बच जाते और वह पहले ही पकड़ी जाती।

उसने चारों बच्चों की हत्याओं को हादसा बताने के लिए यह तरीका चुना। वारदात को अंजाम देने से पहले वह बच्चों में घुलमिल जाती और उनका विश्वास जीत लेती थी। पूनम एमए और बीएड पास है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि उसने बच्चों को मारने के लिए यह तरीका क्यों चुना और इसकी जानकारी कहां से जुटाई। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरीके को लेकर काफी सर्च किया होगा।

गांव गंगाना में ब्याही पिंकी की 10 वर्षीय बेटी इशिका जनवरी 2023 में गांव भावड़ में मायके आई थी। पूनम ने भांजी इशिका से मेलजोल बढ़ाया। उसे अपने करीब लाने के लिए उसने कपड़े दिलाए और खाने की चीजें भी खरीदीं। 12 जनवरी को, जब परिवार के सभी सदस्य कामों में व्यस्त थे, पूनम ने इसी का फायदा उठाया और इशिका व शुभम को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला। इसके बाद उसने खुद को अनजान दिखाया और शोर मचने पर सदमे से बेहोश होने का नाटक किया। तबीयत खराब होने के कारण वह सात दिन अस्पताल में भी भर्ती रही।

अगस्त 2025 में, पूनम अपने दूसरे बच्चे के साथ मायके पानीपत के गांव सिवाह गई थी। इसी गांव में उसका चचेरा भाई दीपक रहता है। पूनम ने दीपक की 10 साल की बेटी जिया से मेलजोल बढ़ाया। वह जिया को खिलाने के बहाने अपने पास बुलाती, दुकान पर ले जाने की बात करती और पार्क में भी घुमाकर लाती। जिया उससे काफी घुलमिल चुकी थी। 19 अगस्त को मौका मिलते ही उसने जिया को उसके घर की पानी की हौद में डुबोकर मार डाला। शक होने पर उसने झूठी कसमें खाईं और कहा कि अगर किसी ने उस पर शक किया तो वह आत्महत्या कर लेगी।

पूनम के पति नवीन के सगे चाचा पाल सिंह सोनीपत में रहते हैं। वे पानीपत के नौल्था में एक शादी में गए थे, जहां पूनम भी मौजूद थी। वहां पूनम ने पाल सिंह की पोती, छह वर्षीय विधि को पानी के टब में डुबोकर मार डाला और कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। पूनम पहले भी अकसर सोनीपत में पाल सिंह के घर जाती थी और विधि को खिलाती थी। विधि उससे घुलमिल चुकी थी। उसने टब को साइड कराने के बहाने विधि को बुलाया और डुबोकर मार डाला। हत्या के बाद पूनम के कपड़े भीग गए थे, लेकिन उसने किसी को शक न हो, इसके लिए मेहमानों को चाय बांटना शुरू कर दिया। बाद में बच्ची का शव मिलने पर परिजनों ने उस पर शक जताया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पूनम की ननद पिंकी, जो गांव गंगाना में शादीशुदा है, 2024 में तीन महीने की गर्भवती थी। पूनम मकर संक्रांति पर पिंकी के घर त्योहार का शगुन देने गई थी और उसी रात वहीं रुकी थी। पूनम ने ही खाना बनाकर सबको परोसा था। अगले दिन पिंकी का गर्भपात हो गया। अब परिजनों को शक है कि पूनम ने पिंकी को खाने में कुछ ऐसा खिलाया, जिससे उसका गर्भपात हुआ। यह घटनाक्रम पूनम की दरिंदगी की हदें पार करता है और एक भयावह तस्वीर पेश करता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सोनीपत शुगर मिल में पेराई सीजन शुरू, पर गन्ने की कमी से ठप हुआ काम

सोनीपत शुगर मिल में पेराई सीजन शुरू होने के अगले ही दिन मशीनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे किसानों और मिल प्रबंधन के बीच चिंता का माहौल है। कामी रोड स्थित इस मिल...
By Dec 6, 2025

साझा करें