0

लालू-राबड़ी के निर्माणाधीन आवास पर BJP का ‘लूट’ का आरोप, RJD विधायक ने किया पलटवार

By Dec 3, 2025

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के फुलवारीशरीफ स्थित महुआबाग आवास के निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिस भूखंड पर यह निजी भवन बन रहा है, वह ‘लूट’ की संपत्ति है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर निर्माणाधीन भवन का वीडियो साझा करते हुए यह आरोप लगाया और कहा कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले भी छापा मारा था।

इस आरोप पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बुधवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि यह भूखंड बहुत पहले खरीदा गया था, जिस पर अब मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा, “किसकी कितनी संपत्ति है, यह सब जानते हैं। वह (लालू प्रसाद) थोड़े किसी से लिए हुए हैं। भूखंड बहुत पहले का लिया हुआ है, अब मकान बना रहे हैं। इसमें कौन सी बड़ी बात है!” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।

गौरतलब है कि ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू प्रसाद परिवार से जुड़े ठिकानों पर पहले भी ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां जांच कर चुकी हैं। भाजपा इसी संदर्भ को जोड़कर आवास निर्माण स्थल को ‘लूट’ की संपत्ति बता रही है।

इस बीच, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक सहित कई दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिबू सोरेन, जो 1985 में जामा से बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, आठ बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। सतपाल मलिक ने 2017-18 के बीच बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। इनके अलावा पूर्व विधायक स्व. हरिनंदन यादव, स्व. राणा गंगेश्वर सिंह और स्व. श्रीचंद्र सिंह को भी सदन में याद किया गया। विधानसभा में अध्यक्ष प्रेम कुमार और परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिसके बाद सदस्यों ने मौन रहकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पत्नी की मांगों से तंग आकर युवक ने दी जान

पटना में प्रेम विवाह एक बार फिर त्रासदी का शिकार हो गया, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की लगातार बढ़ती मांगों से तंग आकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। यह घटना फुलवारीशरीफ थाना...
By Dec 3, 2025

शिवानी हत्याकांड: शादी से इनकार पर शिक्षिका को मिली जान से मारने की धमकी

नरपतगंज प्रखंड के खाबदह कन्हैली मध्य विद्यालय में पदस्थापित बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा की निर्मम हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतका की बड़ी बहन जूली ने अपनी बहन की हत्या के...
By Dec 3, 2025

MLA-MLC को हर महीने मिलेगी 8300 रुपये की नई सुविधा, नीतीश सरकार का ऐलान

बिहार में विधायकों और विधान पार्षदों को अब अपने संचार खर्चों के लिए सरकार से अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। नीतीश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए बिहार विधानमंडल (सदस्यों का वेतन, भत्ता और पेशन)...
By Dec 3, 2025

पीएमसीएच में मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज हुए बेहाल

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में बुधवार सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने चिकित्सा व्यवस्था को ठप कर दिया। मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई कहासुनी अचानक मारपीट में बदल गई, जिसके विरोध...
By Dec 3, 2025

वीडियोग्राफी से लौटते दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर में एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी का काम निपटाकर बाइक से लौट रहे तीन दोस्तों को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार देर रात करीब...
By Dec 3, 2025

पटना में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

पटना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जक्कनपुर थाना पुलिस ने बिहार एसटीएफ (Special Task Force) से मिली गुप्त सूचना के आधार पर...
By Dec 3, 2025

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026: मॉडल पेपर जारी, पैटर्न समझें और तैयारी को दें धार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। इन मॉडल पेपर्स का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, पूछे जाने वाले प्रश्नों...
By Dec 3, 2025

बीपीएससी की दो अहम परीक्षाओं की तारीखों पर ग्रहण, लाखों अभ्यर्थी असमंजस में

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव हो सकता है। आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक निदेशक (मुख्य लिखित...
By Dec 3, 2025

साझा करें